मणिपुर में नीतीश कुमार को लगा बड़ा झटका, जदयू के 5 विधायक बीजेपी में शामिल

पटना : मणिपुर में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को बड़ा झटका लगा है.

मणिपुर में जदयू के 5 विधायक सत्तारुढ़ बीजेपी में शामिल हो गये.

बीजेपी ज्वाइन करने वाले जेडीयू विधायकों में केएच जॉयकिशन, एन सनाते, मोहम्मद अछबउद्दीन,

पूर्व पुलिस महानिदेशक एएम खाउटे और थांगजाम अरूण कुमार शामिल हैं.

एएम खाउटे और थांगजाम अरूण कुमार ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट की मांग की थी,

लेकिन इसमें सफलता नहीं मिलने पर दोनों जदयू में शामिल हो गये थे.

मणिपुर विधानसभा के सचिव ने जारी किया बयान

मणिपुर विधानसभा के सचिव के मेघजीत सिंह की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि

अध्यक्ष ने संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत जदयू के पांच विधायकों के बीजेपी में विलय को स्वीकार किया है.

जेडीयू ने इस साल मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में 38 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे,

जिसमें से छह सीटों पर जीत दर्ज की थी. इनमें से अब 5 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं.

एक विधायक अभी भी जेडीयू में है.

जदयू को बड़ा झटका – पिछले नौ दिनों में जदयू को लगा दूसरा झटका

बहरहाल एक तरफ नीतीश कुमार के राष्ट्रीय राजनीति में जाने की बात हो रही है.

वहीं दूसरी तरफ बीजेपी लगातार उनकी पार्टी में सेंध लगा रही है.

जदयू को पिछले नौ दिनों में ये दूसरा झटका लगा है. इससे पहले 25 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू के एकमात्र विधायक तेकी कासो बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए थे.

अरुणाचल प्रदेश में भी जदयू 6 विधायक बीजेपी में हुए थे शामिल

जदयू ने 2019 में हुए अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में सात सीटें जीती थीं. चुनाव नतीजों में जेडीयू बीजेपी के बाद राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी थी. बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा 41 सीटों पर जीत दर्ज की थी. हालांकि जदयू के 6 विधायक बाद में बीजेपी में शामिल हो गए थे.

नीतीश कुमार ने बिहार में बीजेपी से तोड़ा था गठबंधन

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने बिहार में पिछले महीने ही बीजेपी से नाता तोड़ा था. नीतीश कुमार ने बीजेपी पर अपमानित करने और जेडीयू को तोड़ने के आरोप लगाते हुए खुद को एनडीए से अलग कर लिया था. इसके बाद नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन से हाथ मिलाया. महागठबंधन की नई सरकार में नीतीश कुमार एक बार फिर सीएम बने और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली थी.

JPSC Paper Leak Case: जेपीएससी परीक्षा मामले में 10 नए आरोपियों...

 JPSC 11वीं-13वीं सिविल सेवा परीक्षा Paper Leak Case मामले में CID 10 अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक चार्जशीट की तैयारी कर रही है। जांच...

Jharkhand High Court: ट्रेन हादसे में टिकट नहीं मिलने पर भी...

Jharkhand High Court ने कहा कि ट्रेन हादसे में मृत यात्री का टिकट नहीं मिलने पर मुआवजे का दावा खारिज नहीं किया जा सकता। रेलवे...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, 6 जिलों...

झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर तेज हो गया है। 29 अक्टूबर को छह जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 60 किमी प्रति घंटे...