मणिपुर में JDU के 5 विधायक BJP में शामिल होने पर बिहार में सियासत गर्म

भाजपा ने नीतीश पर साधा निशाना

पटना : मणिपुर में जेडीयू के 5 विधायक बीजेपी में शामिल होने पर बिहार की सियासत लगातार गर्म होती जा रही है.

भाजपा प्रवक्ता रामसागर सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के पलटी मार की वजह से परेशान

मणिपुर के 5 विधायकों ने बीजेपी की सदस्यता ली है. वह मणिपुर का विकास चाहते थे,

इसी वजह से उनलोगों ने बीजेपी ज्वाइन की.

मणिपुर में नीतीश कुमार के चेहरे पर नहीं मिला था वोट

रामसागर सिंह ने कहा कि मणिपुर के विकास में अब वे लोग भागीदार बनेंगे.

मणिपुर विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के चेहरे पर वोट नहीं मिला था बल्कि वहां वोट

इसलिए मिला था कि बिहार में नीतीश कुमार बीजेपी के साथ थे,

लेकिन अब वह अलग हो चुके हैं इसलिए विधायक ने भी अपना पाला बदल लिया है.

नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को लगा बड़ा झटका

नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को मणिपुर में बड़ा झटका लगा.

जदयू के छह में से 5 विधायक सत्तारुढ़ बीजेपी में शामिल हो गये.

बीजेपी ज्वाइन करने वाले जेडीयू विधायकों में केएच जॉयकिशन, एन सनाते, मोहम्मद अछबउद्दीन,

पूर्व पुलिस महानिदेशक एएम खाउटे और थांगजाम अरूण कुमार शामिल हैं.

एएम खाउटे और थांगजाम अरूण कुमार ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट की मांग की थी,

लेकिन इसमें सफलता नहीं मिलने पर दोनों जदयू में शामिल हो गये थे.

विधानसभा के सचिव ने जारी किया बयान

मणिपुर विधानसभा के सचिव के मेघजीत सिंह की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि

अध्यक्ष ने संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत जदयू के पांच विधायकों के बीजेपी में विलय को स्वीकार किया है.

जेडीयू ने इस साल मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में 38 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे,

जिसमें से छह सीटों पर जीत दर्ज की थी. इनमें से अब 5 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं.

एक विधायक अभी भी जेडीयू में है.

पिछले नौ दिनों में जदयू को लगा दूसरा झटका

बहरहाल एक तरफ नीतीश कुमार के राष्ट्रीय राजनीति में जाने की बात हो रही है.

वहीं दूसरी तरफ बीजेपी लगातार उनकी पार्टी में सेंध लगा रही है.

जदयू को पिछले नौ दिनों में ये दूसरा झटका लगा है.

इससे पहले 25 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू के एकमात्र विधायक तेकी

कासो बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए थे.

रिपोर्ट: मधु सिन्हा

AI का इंसानों पर असर: नौकरी, पढ़ाई, सरकार और लोकतंत्र में...

पहिए ने इंसान के शरीर का बोझ हल्का किया, भाप के इंजन ने मांसपेशियों की ताकत को चुनौती दी और कंप्यूटर ने गणना का...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीण...