नमाज कक्ष आवंटन पर बीजेपी करेगी विधानसभा का घेराव, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती

मॉनसून सत्र का आज चौथा दिन, प्रश्नकाल और राजकीय विधेयक पर होगी चर्चा

विधानसभा घेराव कार्यक्रम में रघुवर दास, बाबूलाल मरांडी व दीपक प्रकाश रहेंगे मौजूद

रांची : नमाज कक्ष आवंटन और नियोजन नीति को लेकर बीजेपी बुधवार को विधानसभा का घेराव करेगी। इस दौरान बाबूलाल मरांडी व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी मौजूद रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास भी घेराव कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे विधानसभा के मुख्य द्वार पर अनशन करेंगे।

विधानसभा का घेराव करने के लिए बीजपी का जत्था अरगोड़ा से रवाना हो गई है। वहीं चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। एसएसपी व सिटी एसपी भी मौके पर मौजूद हैं।

बता दें कि मॉनसून सत्र का आज चौथा दिन है। आज प्रश्नकाल और राजकीय विधेयक पर चर्चा होनी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि सरकार के इशारे पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने यह अलोकतांत्रिक निर्णय लिया है। इस निर्णय से अन्य समुदाय के लोग आहत हैं। पूरे प्रदेश के हजारों कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करेंगे।

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign: ‘सेवा मेरा योगदान’ के साथ स्वच्छ बिहार...

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign, पटना: बिहार में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Panapur Flood Relief: सारण के पानापुर में हेलीकॉप्टर से राशन एयर...

Panapur Flood Relief, सारण: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने हवाई मार्ग से राशन उपलब्ध कराने की...

Bokaro Illegal Truck Parking: बोकारो में ट्रक चालकों के लिए नए...

Bokaro Illegal Truck Parking, बोकारो: शहर और औद्योगिक क्षेत्रों में मुख्य सड़कों पर भारी वाहनों की अनधिकृत पार्किंग रोकने के लिए जिला परिवहन विभाग...