रांची : मानसून सत्र के दूसरे दिन सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। सत्र के दौरान बीजेपी विधायकों ने नामाज पढ़ने के लिए विधानसभा भवन में अलग से कक्ष आवंटन के मुद्दे पर वेल में उतरकर जय श्री राम के नारे लगाए और ताली बजाकर कर विरोध किया। विपक्षी पार्टी नियोजन नीति में संशोधन नहीं रद्द करने की मांग की। वेल में उतरकर बीजेपी विधायक कार्यस्थगन प्रस्ताव पढ़ने की मांग की।
वहीं सत्र के दौरान हंगामा होता देख विधासभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने सदन की कार्यवाही 12ः45 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। बता दें आज विधानसभा में 5000 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश होना है।
इससे पहले झारखंड विधानसभा के मेन गेट पर बीजेपी नेताओं ने नामाज पढ़ने के लिए विधानसभा भवन में अलग से कक्ष आवंटन के मुद्दे पर कीर्तन कर विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी नेताओं का कहना है कि नामाज पढ़ने के लिए जो कक्ष आवंटित किया गया है उसे रद्द किया जाए। बीजेपी नियोजन नीति में हिंदी, संस्कृत, भोजपुरी, अंगिका और मगही को शामिल करने की मांग भी कर रही हैं।

















