Patna- अपनी दिल्ली यात्रा के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राबड़ी आवास पर लालू यादव से मुलाकात किये हैं.
लालू यादव से मूलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के कई मसलों पर बातचीत हुई है.
सभी विपक्षी दलों के नेताओं से होगी मुलाकात- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
दिल्ली दौरे के बारे में बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि
दिल्ली में कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात का कार्यक्रम है, राहुल गांधी से भी बात होगी.
राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से भी मिलने का कार्यक्रम है.
नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि
वह अगले तीन दिनों तक दिल्ली में ही रहेंगे. बिहार ने जो निर्णय लिया है, उसकी सब सराहना कर रहे हैं.
भाजपा पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि आज पूरे देश को यह मालूम है कि
यह किसी प्रकार से देश की संस्थानों का दुरुपयोग करते हैं.
लेकिन यह बिहार है, हम किसी के धमकाने से डरने वाले लोग नहीं हैं.
भाजपा का काम ही लोगों में डर पैदा करना.
विशेष राज्य के दर्जे और पैकेज की बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि
आज तक वह पैकेज बिहार को मिली नहीं.
किसी भी उन्मादी को बख्सा नहीं जाएगा- तेजस्वी यादव
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के उम्मीदवार नहीं है.
लेकिन वह पूरे देश में विपक्षी दलों को एकजुट करने का काम जरुर करेंगे.
2024 में भाजपा और एनडीए के लिए काफी मुश्किल होने जा रहा है.
अमित शाह के बिहार दौरे पर तेजस्वी ने कहा कि बिहार आने पर विशेष राज्य के दर्जे का भी सवाल भी उठेगा.
दो करोड़ रोजगार की बात उठेगी. 15 लाख रुपये हर व्यक्ति खाते में आना था, उसकी बात भी होगी.
अच्छा होगा कि अमित शाह जी इस पर भी चर्चा कर लें.
अमित शाह के आने के पहले से ही बिहार की जनता सचेत है,
महागठबंधन की सरकार उन्माद फैलाने वाले लोगों को नहीं छोड़ने वाली.
Highlights







