लालू यादव पहुंचे पटना, राबड़ी आवास पर जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की मुलाकात

Patna- राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली से पटना पहुंच चुके हैं. उनके साथ बेटी मीसा भारती भी हैं.

बतलाया जा रहा है कि वह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले थे,

लेकिन किसी अन्य व्यस्तता के कारण वह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो सकें.

इस बीच लालू प्रसाद यादव के पटना पहुंचने की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

भी राबड़ी आवास पहुंचे, उनका हालचाल जाना, स्वास्थ्य की जानकारी ली.

साथ ही महागठबंधन की सरकार के बारे में बातचीत हुई.

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव,पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, मीसा भारती,

मंत्री तेज प्रताप यादव, विजय चौधरी भी मौजूद रहें.

बतलाया जा रहा है कि कल ही एम्स के डॉक्टरों ने उन्हे पटना जाने की अनुमति दी थी.

सरकार के लिए संकट मोचक की भूमिका में होंगे– लालू प्रसाद यादव

यहां बता दें कि सीढ़ी से गीर जाने के कारण लालू प्रसाद को गंभीर चोट आयी थी,

आनन फानन में उन्हे एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया था.

जहां एम्स दिल्ली में उनका उपचार हुआ.

महागठबंधन की सरकार बनने के बाद यह लालू प्रसाद का पहला पटना दौरा है,

माना जा रहा है कि लालू प्रसाद के पटना पहुंचने के बाद महागठबंधन को मजबूती मिलेगी.

लालू प्रसाद अपने राजनीतिक जीवन के व्यापक अनुभव का इस्तेमाल कर सरकार का संकट मोचक का काम करेंगे,

खास कर तब मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कांग्रेस सहित जदयू के विधायकों के अन्दर भी नाराजगी की खबरें आ रही है.  

Dr Ian Sinha Award: बिहार के लिए गर्व का पल! बाल...

Dr Ian Sinha Award, पटना: बिहार के शिवहर जिले के अंबा कला गांव से जुड़ी जड़ों वाले डॉ. इयान सिन्हा को बच्चों के स्वास्थ्य...

Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने...

Prahlad Joshi Education, पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विद्यार्थियों से केवल रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझने और नए...

Bihar Education Minister: पटना में प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, शिक्षा...

Bihar Education Minister, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में...