कलयुगी बेटे-बहू ने की संपत्ति के लिए मां-बाप की पिटाई

मां ने बेटा-बहू के खिलाफ दर्ज कराया मामला

नौबतपुर (पटना) : एक कलयुगी बेटे-बहू ने संपत्ति के लिए मां-बाप की जमकर पिटाई कर दी.

मामला नौबतपुर की है. जहां आपसी विवाद को लेकर बेटा और बहू ने

मिलकर अपने मां-बाप को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. जिसके बाद

घायल मां संगीता देवी ने नौबतपुर थाने में बेटा एवं बहू के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया.

बता दें कि एक तरफ जहां आज पूरे देश में मां अपने बेटे की लंबी उम्र के लिए जितिया का पर्व है कर रही है,

वहीं दूसरी ओर आपसी विवाद को लेकर एक कलयुगी बेटा और बहू ने मां-बाप की जमकर पिटाई कर दी.

जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

कलयुगी बेटे-बहू: संपत्ति विवाद में मां-बाप को पीटा

दरअसल पूरी घटना राजधानी पटना से सटे नौबतपुर थाना इलाके की है.

जहां मोहम्मदपुर गांव में आपसी पारिवारिक विवाद को लेकर एक बेटा-बहू ने

मिलकर अपने मां-बाप की जमकर पिटाई कर दी. इस घटना में मां संगीता देवी बुरी तरह घायल हो गईं,

जिन्हें इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है.

घटना के बाद मारपीट का वीडियो स्थानीय लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

घटना के बाद घायल संगीता देवी ने नौबतपुर थाने में अपने बेटा बहू के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है.

घायल मां को अस्पताल में कराया गया भर्ती

बताया जा रहा है कि कमलेश कुमार के दो बेटे हैं, जिनका नाम राहुल कुमार एवं डब्लू है.

उन्होंने बताया कि घर में उनका बड़ा बेटा राहुल कुमार संपत्ति विवाद को लेकर हमेशा झगड़ा किया करता है. इसी बात को लेकर बेटा राहुल कुमार का मां संगीता देवी और पिता कमलेश से विवाद शुरू हो गया. बात इतनी बढ़ गई थी की बेटा बहू ने मिलकर अपने पिता कमलेश प्रसाद एवं मां संगीता देवी की जमकर पिटाई कर दी. घटना में संगीता देवी बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है.

कलयुगी बेटे-बहू: आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

वहीं इस पूरे मामले पर नौबतपुर थानाअध्यक्ष मो. रफीकुल रहमान ने बताया कि मोहम्मदपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर मां-बाप के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. साथ ही इस घटना में घायल संगीता देवी के द्वारा अपने बेटे बहू के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी हुई है.

रिपोर्ट: गौरव कुमार

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...