रिश्ता हुआ कलंकित : नवादा में बहू-बेटे ने पहले बुजुर्ग के आंखों में मिर्ची पाउडर छींटा और फिर…

नवादा : नवादा के रजौली गांव में कलयुगिया नशेड़ी बेटे और बहू ने बुजुर्ग पिता रामप्रसाद पांडेय के आंखों में मिर्ची छिड़ककर जमकर पिटाई की है। इसमें रामप्रसाद पाण्डेय गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बुजुर्ग ने डायल-112 पर कॉल करके घटना की सूचना दी। सूचना पाने के पहुंची डायल-112 की टीम ने उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है।

डायल-112 की टीम ने कहा कि आरोपित बेटा मुरारी पाण्डेय और बहू उषा देवी घर छोड़कर भाग गए है। वहीं घायल रामप्रसाद पांडेय ने कहा कि पूजा करवाकर रात्रि को जैसे ही घर के पास पहुंचा कि पूर्व से घात लगाकर रहे मेरा बेटा और बहू द्वारा आंखों में मिर्ची का पाउडर झोंक दिया। इसी बीच लोहे के रॉड से शरीर पर प्रहार करने लगा। जिससे मैं गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल ने बताया कि इससे पूर्व 15 अगस्त को भी मेरे कमरे से बेटा और बहू ने 50 हजार रुपया ले लिया था। जिसको लेकर डायल-112 को कॉल करके घटना की सूचना भी दी गई। वहीं 16 अगस्त को थाना में लिखित आवेदन भी दिया गया था, किन्तु पुलिस द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने पर बेटे और बहू ने बीती रात मारपीट कर घायल कर दिया।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व नशेड़ी बेटे द्वारा अक्सर मारपीट किया जाता था। जिसकी शिकायत अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य कुमार पीयूष के पास की गई थी। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा बेटे को जमकर डांट-फटकार भी लगाई गई थी।किन्तु बेटे और बहू में सुधार होने के बजाय वे लोग और उग्र होते जा रहे हैं। वहीं उन्होंने पुलिसिया मदद नहीं मिलने से काफी दुःख जताया।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...