Advertisment

बेगूसराय जैसी हाजीपुर में फायरिंग, सड़क पर गोलीबारी

घटना के बाद आराम से निकले अपराधी, एक व्यक्ति को लगी गोली

हाजीपुर : हाजीपुर में फायरिंग – एक बार फिर बेगूसराय की तरह बाइक सवार बदमाशों ने हाजीपुर के मरई रोड पर

अंधाधुंध फायरिंग की. घटना के बाद आराम से अपराधी निकल लिए.

फायरिंग के बाद इलाकों में हड़कंप मच गया. बताया गया कि पासवान चौक की तरफ से शहर में

घुसते ही एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की.

बदमाशों ने आदर्श अस्पताल के सामने अंधाधुंध फायरिंग की और गोलीबारी करते हुए

राजेन्द्र चौक की तरफ बदमाश भाग निकले. लगभग आधे किलोमीटर तक अपराधियों ने हथियार लहराते हुए

गोलीबारी की. पुलिस ने पूरे शहर की घेराबंदी कर सीमा को सील कर अपराधियों की धड़पकड़ में जुट गई है.

इस इलाके में नगर निकाय चुनाव में चुनाव लड़ रहे एक पूर्व वार्ड पार्षद और वर्तमान प्रत्याशी

अजय सिंह का घर भी है. कुछ लोग इसे निकाय चुनाव से जोड़कर भी देख रहे हैं.

हाजीपुर में फायरिंग – हथियार लहराते भागे अपराधी

स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार अपराधी रविवार की देर रात पासवान चौक की तरफ से शहर में घुसे.

पासवान चौक से आगे मड़ई रोड में एक ही बाइक पर सवार अपराधियों ने ताबडतोड़ गोलियां चलायी.

फायरिंग की आवाज सुन आसपास के इलाके में दहशत फैल गयी.

स्थानीय लोगों के मुताबिक अपराधी शहर के बीचोबीच हथियार लहराते औऱ गोलियां चलाते हुए तकरीबन आधे किलोमीटर तक गये.

हाजीपुर में फायरिंग : जांच में जुटी पुलिस

शहर के बीच हथियार लहरा कर फायरिंग करते अपराधियों के बारे में पुलिस को कोई भनक नहीं मिली.

बाद में जब स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर किया तो वह मौके पर पहुंची.

पुलिस उस रास्ते में भी गयी, जिससे अपराधी भागे थे लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया.

नगर थाना पुलिस ने बताया कि पूरे शहर को सील कर दिया गया है सघन चेकिंग की जा रही है.

हाजीपुर में फायरिंग: जल्द होगा मामले का खुलासा- पुलिस का दावा

नगर थाना पुलिस ने बताया कि उसे फायरिंग की सूचना मिली है. पुलिस को सड़क से खाली खोखा मिला है.

बदमाशों ने किसी को निशाना बना कर फायरिंग की या दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की,

इसकी जांच की जायेगी. पुलिस ने फायरिंग वाले इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज देखना शुरू कर दिया है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.

मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने कहा- प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के...

पटना : प्रकृति और पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने में बाघों की अहम भूमिका है। बाघों का संरक्षण सिर्फ एक वन्यजीव को सुरक्षित...

Shravani Mela 2026: मुख्यमंत्री की निगरानी में शुरू हुआ श्रावणी मेला...

Shravani Mela 2026: झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित डुम्मा एंट्री गेट पर मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार, प्रार्थना, नारियल फोड़ने, रिबन काटने और औपचारिक दीप प्रज्वलन के...

अमर्यादित आचरण के आरोप में नरकटियागंज के शिक्षिका व शिक्षक निलंबित

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के मंत्री मिथिलेश तिवारी के निर्देश पर बुधवार को पश्चिम चंपारण के जिला शिक्षा अधिकारी ने अमर्यादित...