Patna news: अंबेडकर हॉस्टल में जमकर मारपीट, कई घायल

असामाजिक तत्वों ने की फायरिंग

Patna news : अंबेडकर हॉस्टल में मारपीट – राजधानी पटना स्थित अंबेडकर हॉस्टल में बीती रात असामाजिक तत्वों ने घुसकर मारपीट की.

इस दौरान कई छात्र घायल हो गए. सभी घायलों को पीएमसीएच (PMCH) में भर्ती कराया गया,

जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना देर रात की है.

घटना के वक्त मौजूद एक छात्र के मुताबिक कुछ लोग आए और जाति पूछकर मारपीट

करने लगे. घटना के दौरान फायरिंग की भी बात कही जा कही जा रही है.

घटना के पीछे की वजह क्या है ये अभी साफ नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

चिराग पासवान पीड़ितों से मिलने जा सकते हैं

बाहरी लड़कों ने की गोलीबारी

बताया जाता है कि देर रात बाहरी लड़कों ने अंबेडकर कल्याण छात्रावास में घुसकर छात्रों के साथ मारपीट की.

इस दौरान देर रात तक अंबेडकर कल्याण छात्रावास रणक्षेत्र बना रहा.

मारपीट में दर्जनों छात्र घायल हो गये हैं. छात्रावास के लड़कों का आरोप है कि इस दौरान

बाहरी लड़कों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है.

अंबेडकर हॉस्टल में मारपीट – दहशत में हॉस्टल के छात्र

जानकारी के अनुसार रविवार की रात करीब 12 बजे आरोपी पिंगल यादव, राजा यादव और

राजा यादव के दो बेटे कई लड़कों के साथ अंबेडकर कल्याण छात्रावास में घुस गये.

तीन छात्रों के साथ मारपीट शुरू कर दिया. हॉस्टल के अन्य छात्रों ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी. इस घटना के बाद हॉस्टल के छात्र दहशत में हैं.

सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया. पुलिस ने सभी घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले के छानबीन में जुट गयी है. फिलहाल मारपीट और गोलीबारी की इस घटका के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

रिपोर्ट: प्रणव राज

अलग-अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवार की मौत, 2 घायल

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...