तीसरी बार आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष बने जगदानंद सिंह

Patna- आरजेडी के प्रदेश के अध्यक्ष पद के लिए 19 सितंबर को एकमात्र नामांकन

जगदानंद सिंह द्वारा चार सेट में दाखिल किया गया था.

जांच उपरांत चारों सेट सही और वैध पाया गया.

20 सितंबर को 1:00 बजे तक नामांकन पत्र वापसी की तिथि निर्धारित की गई थी.

जिस दरमियान एकमात्र दाखिल नामांकन पत्र वापस नहीं लिया गया.

जिसके बाद बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष पद हेतु एकमात्र

उम्मीदवार जगदानंद सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया.

जगदानंद सिंह बने आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष

मंगलवार को राजद प्रदेश कार्यालय में जगदानंद सिंह के जीत की घोषणा करते हुए

राजद के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ तनवीर हसन ने कहा कि

उनको राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा 12 फरवरी को सांगठनिक चुनाव वर्ष

2022 -25 के लिए राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत किया गया था.

21 सितंबर की पूरी की जाएगी औपचारिकता

डॉक्टर तनवीर हसन ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम में राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा किए गए

आंशिक संशोधन के उपरांत 16 सितंबर तक प्रारंभिक इकाई से लेकर

जिला स्तर तक के चुनाव संपन्न करा लिया गया.

साथ ही डॉक्टर तनवीर ने जानकारी देते हुए कहा 21 सितंबर को पटना में राज्य परिषद की बैठक होगी

जिसमें निर्विरोध रूप से निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्वाचन की विधिवत औपचारिकता पूरी की जाएगी

और उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा जाएगा.

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...