राजद का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू
नई दिल्ली : लालू प्रसाद यादव 12वीं बार आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने.
दिल्ली में चल रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लालू यादव को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया.
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई प्रस्ताव पास हुए. वहीं जातिजगत जनगणना का प्रस्ताव भी पास हुआ.
बैठक में शामिल नहीं हुए जगदानंद सिंह
राजद का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आज से शुरू हो गया है.
यह बैठक दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंट्रल हॉल में हो रही है.
वहीं बैठक में बिहार राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह शामिल नहीं हुए.
लालू प्रसाद यादव: जगदानंद ने तबीयत खराब होने का दिया हवाला
वहीं तेजस्वी यादव को आरजेडी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर
प्रस्ताव लाए जाने पर संशय बरकरार है. दरअसल, तेजस्वी को ये पद देने का
प्रस्ताव बिहार आरजेडी अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने दिया था, मगर वे खुद ही अभी दिल्ली नहीं पहुंचे हैं.
उनके आरजेडी की बैठक में शामिल होने के आसार कम हैं.
जगदानंद ने तबीयत खराब होने का हवाला दिया है.
मगर सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद वे पार्टी से नाराज बताए जा रहे हैं,
उनके आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ने की भी अटकलें हैं.
आरजेडी में सबकुछ ठीक नहीं
बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद आरजेडी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.
महागठबंधन सरकार के गठन के कुछ दिनों बाद ही अपहरण केस से विवादों में आए
मंत्री कार्तिक कुमार उर्फ कार्तिकेय सिंह ने इस्तीफा दे दिया.
हाल ही में कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने भी नीतीश कैबिनेट से अपना त्यागपत्र सौंप दिया.
वे सरकार बनने के बाद से बागी तेवर के चलते चर्चा में थे.
लालू प्रसाद यादव: जगदानंद सिंह के इस्तीफे की चल रही अटकलें
बताया जाता है कि सुधाकर सिंह के नीतीश कैबिनेट से इस्तीफे के बाद अब उनके पिता और
आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी नाराज चल रहे हैं. उनके भी इस्तीफे की अटकलें लगाई जा रही हैं.
पिछले दिनों लालू यादव से उनके मिलने के कयास लगाए गए, लेकिन वे उनसे मुलाकात के लिए दिल्ली ही नहीं गए.
अब पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है, जिसमें बिहार समेत देशभर से पार्टी के छोटे-बड़े सभी नेता जुट रहे हैं लेकिन जगदानंद सिंह नहीं पहुंचे हैं. इससे सियासी हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है.
रिपोर्ट: राजीव कमल

















