जगदानंद सिंह पर बीजेपी ने कसा तंज

अपने पुत्र को सत्ता दिलाने के लिए बने धृतराष्ट्र- अरविंद सिंह

पटना : राजद का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आज से दिल्ली में होना है.

लेकिन राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह अब तक दिल्ली नहीं पहुंचे हैं.

इस पर बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि अपने पुत्र को

सत्ता दिलाने के लिए धृतराष्ट्र बने हुए है. एक तरफ लालू प्रसाद यादव अपने

बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं तो वहीं दूसरी तरफ जगदानंद सिंह

अपने बेटे को मंत्री बनाना चाहते हैं. इसी को लेकर मनमुटाव चल रहा है.

यही कारण है कि जगदानंद सिंह राजद के राष्ट्रीय अधिवेशन में अब तक शामिल नहीं हुए.

वह लालू प्रसाद यादव को दिखाएंगे कि उनसे भी बड़े धृतराष्ट्र हैं.

यदि जगदानंद सिंह के अंदर थोड़ी भी जमीर बची है तो वह बैठक में शामिल नहीं होंगे.

जगदानंद सिंह के बैठक में शामिल होने पर संशय बरकरार

राजद का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आज से शुरू होगा.

यह बैठक दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंट्रल हॉल में होगी.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं.

उनके जाने पर संशय बरकरार है. क्योंकि वे अभी तक दिल्ली नहीं पहुंचे हैं.

बताया जा रहा है कि तबियत खराब होने के कारण जगदानंद सिंह दिल्ली में होने वाले बैठक में शामिल नहीं होंगे.

जगदानंद ने तबीयत खराब होने का दिया हवाला

वहीं तेजस्वी यादव को आरजेडी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रस्ताव लाए जाने

पर संशय बरकरार है. दरअसल, तेजस्वी को ये पद देने का प्रस्ताव बिहार आरजेडी अध्यक्ष

जगदानंद सिंह ने दिया था, मगर वे खुद ही अभी दिल्ली नहीं पहुंचे हैं.

उनके आरजेडी की बैठक में शामिल होने के आसार कम हैं.

जगदानंद ने तबीयत खराब होने का हवाला दिया है. मगर सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद वे पार्टी से नाराज बताए जा रहे हैं, उनके आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ने की भी अटकलें हैं.

जगदानंद सिंह: राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों का होगा चुनाव

कार्यक्रम के मुताबिक दिल्ली में रविवार को एनडीएमसी के कन्वेंशन सेंटर में

निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी जिसमें राष्ट्रीय परिषद की बैठक

और पार्टी के खुले अधिवेशन में रखे जाने वाले प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी.

इसके बाद सोमवार 10 अक्टूबर को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय परिषद की

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव होगा.

लालू यादव को फिर से आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दिया जाएगा.

तेजस्वी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के लिए आरजेडी में नया पद बनाए जाने की चर्चा है.

बताया जा रहा है कि आरजेडी के अधिवेशन में तेजस्वी को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

बनाने की घोषणा हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो आरजेडी के इतिहास में पहली बार

कोई राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनेगा. पार्टी में अभी ऐसा कोई पद नहीं है, मगर तेजस्वी के लिए इसका सृजन हो सकता है.

जगदानंद सिंह के इस्तीफे की चल रही अटकलें

सुधाकर के नीतीश कैबिनेट से इस्तीफे के बाद अब उनके पिता और आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी नाराज चल रहे हैं. उनके भी इस्तीफे की अटकलें लगाई जा रही हैं. पिछले दिनों लालू यादव से उनके मिलने के कयास लगाए गए, लेकिन वे उनसे मुलाकात के लिए दिल्ली ही नहीं गए. अब पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है, जिसमें बिहार समेत देशभर से पार्टी के छोटे-बड़े सभी नेता जुट रहे हैं लेकिन जगदानंद सिंह नहीं पहुंचे हैं. इससे सियासी हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...