पूर्वा एक्सप्रेस के मार्ग परिवर्तन से नाराज छात्रों का हंगामा

Dhanbad- कुम्हऊ स्टेशन- पंडित दीनदयाल उपाध्याय (दिल्ली) जंक्शन-

गया ग्रैंड कॉर्ड रेलखंड के कुम्हऊ स्टेशन पर सुबह 06.30 बजे मालगाड़ी के 20 वैगन पटरी से उतर गई.

  जिससे अप, डाउन एवं रिवर्सल लाइन बाधित है. रिस्टोरेशन कार्य प्रगति पर है.

कुम्हऊ स्टेशन पर मालगाड़ी पटरी से उतरा

हावड़ा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है,

जिसके कारण बुधवार को धनबाद रेलवे स्टेशन पर दर्जनों छात्रों ने हंगामा किया.

उन्हें 24 सितंबर को दिल्ली में परीक्षा में शामिल होने जाना था.

लेकिन ट्रेन के परिवर्तित मार्ग से चलाए जाने के कारण उनमें नाराजगी देखने को मिली

और उन्होंने रेलवे से वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है.

रेलवे ने ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है.

पंडित दिन दयाल उपाध्याय – 7388898100, 05412-272260

गया- 7070096337, 7070096327.

मालगाड़ी बेपटरी होने के कारण जिन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित है.

उनमें अप दिशा की 12311 हावड़ा-कालका एक्सप्रेस, 13009 हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस,

12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस, 12321 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस, 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस शामिल हैं.

रद्द की गयी ट्रेनें –

21.09.22 को गया से खुलने वाली गाड़ी संख्या 03383 गया-डीडीयू पैसेंजर स्पेशल

21.09.22 को पटना से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13243 पटना-भभुआ रोड इंटरसिटी

22.09.22 को भभुआ रोड से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13244 भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी .22.09.22 को

नई दिल्ली से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12398 नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस

22.09.22 को वाराणसी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 14224 वाराणसी-राजगीर बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस

परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें

20.09.2022 को योगनगरी ऋषिकेश से प्रस्थान कर चुकी 13010 योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.-पटना-झाझा-आसनसोल के रास्ते ।

20.09.2022 को जोधपुर से प्रस्थान कर चुकी 12308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग पं. दीनदयाल उपाध्याय जं.-पटना-झाझा-आसनसोल के रास्ते ।

21.09.2022 को आनंद विहार से प्रस्थान कर चुकी 12816 आनंद विहार-पुरी नंदनकानन एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग चुनार-चोपन-गढ़वा रोड-बरकाकाना-चंद्रपुरा-जमुनियाटांड के रास्ते ।

21.09.2022 को आनंद विहार से प्रस्थान कर चुकी 12826 आनंद विहार-रांची एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग चुनार-चोपन-गढ़वा रोड-बरकाकाना-मुरी के रास्ते । 21.09.2022 को कोलकाता से प्रस्थान कर चुकी

12319 कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग आसनसोल-झाझा-पटना-पं.दीन दयाल उपाध्याय जं.

के रास्ते । 21.09.2022 को कोलकाता से प्रस्थान कर

चुकी 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग

आसनसोल-झाझा-पटना-पं.दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते ।

छात्र को निर्वस्त्र कर लगा पिटाई का आरोप, आक्रोशित छात्रों ने डिसिप्लिन इंचार्ज के विरुद्ध की नारेबाजी

Nalanda Crime News: मेला देखने जा रहे युवक को रेलवे गुमटी...

Nalanda Crime News: बिहारशरीफ जंक्शन के पास सोमवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे गुमटी के समीप...

Akshara Singh Viral Post: पवन सिंह के बयान के बाद फिर...

Akshara Singh Viral Post, पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लड़कियों के सम्मान...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...