नक्सली हमले में शहीद जवान को अंतिम विदाई

Ranchi- जवान को अंतिम विदाई – चतरा-पलामू सीमा पर नक्सली मुठभेड़-राज्यपाल रमेश बैस और

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज धुर्वा, राँची स्थित सीआरपीएफ बटालियन जाकर नक्सली मुठभेड़ में

जान गंवाने वाले सीआरपीएफ (190वीं बटालियन) जवान चितरंजन कुमार के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की.

चतरा-पलामू सीमा पर नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुआ थें चितरंजन कुमार

Chitranjan 22Scope News

राज्यपाल रमेश वैस ने इस अवसर पर शहीद के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है.

यहां बतला दें कि प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चतरा-पलामू सीमा पर स्थित बिरमाटकुम जंगल में

प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के रीजनल कमिटी सदस्य अरविंद भुईयां

और सब जोनल मनोहर गंझू दस्ते के साथ एक मुठभेड़ में सीआपीएए जवान चितरंजन कुमार घायल हुआ था,

जिसके बाद घायल जवान को हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया था, चितरंजन कुमार को नक्सियों के साथ मुठभेड़ में पैर और कमर में गोली लगी थी.

मुठभेड़ के वक्त दोनों ओर से सैकड़ों राउंड गोलियां चली थी.

दावा किया जा रहा है कि पुलिस को भारी पड़ता देख कर नक्सली जंगल की ओर भाग निकले.

लेकिन इसके पहले उनकी गोली से  सीआरपीफ जवान चितरंजन कुमार गंभीर रुप से घायल हो चुका था.

मुठभेड़ में शामिल सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट मनीष कुमार और

थाना प्रभारी बिनोद कुमार के द्वारा नक्सलियों का पीछा भी किया गया था.

लेकिन अब उन्हे कोई सफलता नहीं मिली. इधर घायल जवान ने दम तोड़ दिया.

स्थानीय नीति को लेकर प्रखंड कार्यालयों पर महिला सम्मेलन

10 कोबरा सुरक्षाबलों को उड़ाने का आरोपी गुरुजी गिरफ्तार

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...