कोरोना ने ली मैनेचेस्टर टेस्ट की बलि, भारत-इंग्लैंड पांचवां टेस्ट मैच रद्द

कोरोना संकट को देखते हुए बीसीसीआई ने ईसीबी से बात कर लिया फैसला

भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला पांचवा टेस्ट मैच कोरोना की भेंट चढ़ गया है। भारतीय टीम के कई कोचिंग स्टाफ के कोरोना की चपेट में आने के बाद इसे रद्द करने का फैसला लिया गया है। दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों की बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि भारत के खेलने से मना करने की वजह से टेस्ट मैच को रद्द किया गया है। हालांकि इंग्लैंड क्रिकेट ने पहले इस मैच में अपनी जीत का दावा किया था लेकिन बाद में बयान बदल दिया।

अब इस टेस्ट मैच को रद्द ही माना जाएगा। पहले इसीबी का कहना था भारत ने खेलने से मना किया है इसलिए टेस्ट मैच में भारत की हार मानी जाएगी। सीरीज  का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच शुक्रवार से मैनेचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में खेला जाना था। इससे पहले अबतक खेले गए चार मैचों में टीम इंडिया 2-1 से आगे थी।

कोरोना संकट और न बढ़े इसलिए बीसीसीआई ने ये फैसला लिया है। टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री और सपोर्ट स्टाफ के तीन सदस्य चौथे टेस्ट मैच के दौरान कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके बाद पांचवें टेस्ट मैच से पहले टीम के असिस्टेंट फिजियो योगेश परमार भी कोरोना से संक्रमित हो गए।  हालांकि टीम के बाकी सदस्य कोरोना टेस्ट में निगेटिव पाए गए, लेकिन संक्रमण ज्यादा न फैले इसलिए बीसीसीआई ने मैच न खेलने का फैसला लिया । सीरीज के फैसले को लेकर अब भी तस्वीर साफ नहीं हो पाई है कि भारत 2-1 से जीतेगा या फिर 2-2 से सीरीज बराबरी पर रहेगा। इस बारे में अब भी आधिकारिक बयान का इंतजार है।

Rupi Soren: रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, Governor संतोष गंगवार समेत...

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार समेत कई नेताओं ने मोरहाबादी आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।Rupi Soren रांची:...

Giridih Road Show: नवरात्रि के दूसरे दिन मनोज तिवारी और सौंदर्य...

 गिरिडीह में 12 अक्टूबर को मनोज तिवारी और सौंदर्य शर्मा रोड शो में शामिल होंगी। युवाओं, रोजगार और औद्योगिक विकास के मुद्दे के बीच...

SIR Voter List: झारखंड में आदिवासी-मूलवासी संगठनों का विरोध, 10 अक्टूबर...

 झारखंड में SIR मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर आदिवासी-मूलवासी संगठनों ने विरोध जताया है। 10 अक्टूबर को रांची में विरोध मार्च और पुतला दहन...