जमशेदपुरः साकची थाना क्षेत्र की गौड़ बस्ती कृष्णा नगर की रहने वाली एक 9 वर्षीय बच्ची की एमजीएम अस्पताल में मौत हो गई। बच्ची की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने जमकर बबाल किया। परिजनों के हंगामें के कारण इमेरजेंसी वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। बच्ची साकची थाना क्षेत्र की गौड़ बस्ती कृष्णा नगर की रहने वाली थी।
बताया जा रहा है कि बच्ची साईकिल चलाने के दौरान गिरने के कारण गंभीर रुप से घायल रो गई थी, परिजनों ने एमजीएम में भर्ती करवाया। लेकिन परिजनों द्वारा बार-बार आग्रह करने के बावजूद चिकित्सक और नर्स ने बच्ची को नहीं देखा।
स्वास्थ मंत्री के भाई गुड्डू गुप्ता और अस्पताल अधीक्षक ने किसी तरह आक्रोशित परिजनों को शान्त करवाया। अस्पताल अधीक्षक ने कहा है कि मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टः लाला जुबीन


















