तीनों रक्षा बल सभी चुनौतियों और कठिनाइयों का मिलकर करेंगे सामना- अनिल चौहान
नई दिल्ली : नए सीडीएस (CDS) बने लेफ्टिनेंट जनरल (रिट.) अनिल चौहान ने पदभार संभाल लिया है.
पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि मुझे भारतीय सशस्त्र बलों में सर्वाेच्च रैंक की
जिम्मेदारी संभालने पर गर्व है. मैं चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में तीनों रक्षा बलों की
अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करूंगा. हम सभी चुनौतियों और कठिनाइयों का मिलकर सामना करेंगे.
बता दें कि जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद सीडीएस का पद 9 महीने से खाली था.
राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के रूप में कार्यरत थे अनिल चौहान
सम्मानित सैन्य अधिकारी अनिल चौहान पिछले साल पूर्वी सेना कमांडर के रूप में अपनी सेवानिवृत्ति के बाद,
वो राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल की अध्यक्षता में
राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के रूप में कार्यरत थे. वो देश के पहले सेवानिवृत्त तीन सितारा रैंक सैन्य अधिकारी हैं जो चार सितारा रैंक के अधिकारी के रूप में वापसी की है. वो भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी काम करेंगे.
बालाकोट एयरस्टाइक में भी थे शामिल
लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (रिट.) ने भारत के दूसरे सीडीएस के रूप में कार्यभार संभाल लिया है. वो साल 2019 में हुई एयरस्ट्राइक में भी शामिल रहे हैं. इस एयरस्ट्राइक के दौरान सेना के सैन्य अभियान के महानिदेशक रहे थे, उस समय भारतीय लड़ाकू विमानों ने पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान के अंदर घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी ट्रेनिंग कैंप को तबाह कर दिया था.
अनिल चौहान: 28 सितंबर को हुई थी घोषणा
भारत सरकार (Indian Goverment) ने बुधवार को अनिल चौहान (Anil Chuahan) के नया सीडीएस (CDS) नियुक्त करने का एलान किया था. हैलिकॉप्टर दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत (General Bipin Rawat) के निधन के बाद से ये पद पिछले 9 महीने से खाली था. लेफ्टिनेंट जनरल (रिट.) अनिल चौहान उसी गोरखा राइफल्स (Gorkha Rifles) से हैं जिसमें दिवंगत जनरल रावत थे.

















