नई दिल्ली : 5जी सेवा की लॉन्चिंग के साथ भारत उन देशों में शुमार हो गया है जहां
लेटेस्ट जेनरेशन की टेलीकॉम सर्विसेज मिलेगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में इसकी शुरुआत की.
इस मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) के चेयरमैन
और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा कि
2023 तक देश के कोने-कोने तक 5जी सेवा पहुंचा देंगे.
5जी सर्विसेज शुरू होने के बाद भारत इंटेलीजेंस हब के तौर पर उभर सकता है.
उन्होंने कहा कि हमने भले ही थोड़ी देर से इसकी शुरुआत की है लेकिन पूरा भरोसा है कि
सबसे पहले लक्ष्य को हासिल करेंगे. इस मौके पर मुकेश अंबानी ने 5जी सर्विसेज के फायदे भी गिनाए.
5जी सेवा से जुड़ गया भारत
मुकेश अंबानी ने कहा कि मैं यह कहते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि
भारत भी अब 5जी सेवा से जुड़ गया है. भारत अब उन देशों की सूची में शामिल हो गया है
जहां लेटेस्ट टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइड की जा रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेक इन इंडिया अभियान के तहत देश में एक नई ऊंचाई दी है.
देश के 13 शहरों में 5जी सेवा शुरू
भारत को आज नई सौगात मिली गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के
प्रगति मैदान में 5जी सेवाओं की लॉन्चिंग कर दिया है. यह भारत के लिए खास पल है.
भारत ने टेक्नोलॉजी के एक नए युग में प्रवेश कर लिया है.
देश के 13 शहरों में आज से 5जी सेवा शुरू हो गई है.
इन शहरों में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, चंडीगढ़, गुरुग्राम, हैदराबाद,
लखनऊ, पुणे, गांधीनगर, अहमदाबाद और जामनगर शामिल हैं.
5जी सेवा: पीएम मोदी ने आईएमसी 2022 प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईएमसी 2022 प्रदर्शनी का उद्घाटन किया.
उन्होंने जियो पवेलियन में प्रदर्शित ट्रू 5जी उपकरणों को देखा और ‘जियो-ग्लास’ को
खुद पहन कर उसका अनुभव किया. उन्होंने युवा जियो इंजीनियरों की एक टीम द्वारा
एंड-टू-एंड 5जी तकनीक के स्वदेशी विकास को भी समझा.
इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव, दूरसंचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान, रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी भी उपस्थित रहे.

















