Lohardaga : नशेड़ी पिता की काली करतूत–किसको प्रखंड के ग्राम बरनाग में पति पत्नी के बीच के विवाद में एक नशेड़ी पिता ने
अपनी 5 वर्षीय बेटी को केरोसिन डालकर जिंदा जला डाला.
बच्ची को गंभीर हालत में रिम्स में भर्ती करवाया गया है.
नशेड़ी पिता की काली करतूत
बतलाया जा रहा है कि पप्पू तुरी और उसकी पत्नी के बीच रात के करीब 8:00 बजे कुछ विवाद हुआ,
उस वक्त पप्पू तूरी काफी नशे में था,
गुस्साये पप्पू ने अपने पांच वर्षीय बेटी सोमारी कुमारी के उपर केरोसिन डालकर आग लगा दिया.
बच्चे की चीख सुनकर आस पड़ोस की लोग जुटे और आनन-फानन में सोमारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.
प्राथमिकी चिकित्सा के बाद चिकित्सकों ने रिम्स रेफर किया
जहां से प्राथमिक इलाज के बाद लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया गया,
लेकिन बाद में लोहरदगा सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने भी उसे रिम्स रेफर कर दिया.
बच्ची की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है,
बतलाया जा रहा है कि वह करीबन 80% जल चुकी है.
इधर पप्पू तुरी फरार है, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
वैसे इस मामले में पड़ोसियों का कहना है कि पप्पू तुरी शराब का बुरी तरह से आदी है
, इसके कारण पहले भी पति पत्नी के बीच विवाद होता रहता था,
लेकिन आज उसने अपनी बेटी को जिंदा जला डाल.
दुमका की पीड़िता ने रिम्स में तोड़ा दम
बेरमों-दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान
Highlights

















