बेरमो : फुसरो बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग बोकारो की टीम ने प्रतिबंधित गुटखा और सिंगल यूज़ पॉलिथीन के खिलाफ छापामारी की। छापेमारी के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की अपूर्वा मिंज ने दुकानदारों को साफ हिदायत दी की प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला और प्रतिबंधित पॉलिथीन रखने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सहित नगर परिषद के लोग उपस्थित रहे। प्रतिबंधित गुटका बेच रहे लगभग एक दर्जन से ज्यादा दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया।
रिपोर्ट : मनोज कुमार


















