रांची में आज होगा वनडे सीरीज का दूसरा मैच

भारत और दक्षिण अफ्रीका के टीम होंगे आमने-सामने, खिलाड़ियों ने जमकर बहाया पसीना

रांची : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच रांची में खेला जाएगा.

दक्षिण अफ्रीका ने वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत को 9 रनों से हरा दिया था.

लेकिन अब टीम इंडिया रांची में जीत हासिल कर सीरीज में वापसी करना चाहेगी.

अगर रांची में वनडे रिकॉर्ड को देखें तो यहां टीम इंडिया ने अभी तक कुल 5 मैच खेले हैं.

इस दौरान भारत ने दो मैचों में जीत हासिल की है. टीम इंडिया ने यहां पहला मैच 2013 में खेला था.

रांची में अब तक खेले गए कुल 5 मैच

भारत ने रांची में अब तक कुल 5 मैच खेले हैं और इस दौरान 2 मुकाबलों में जीत हासिल की है.

जबकि उसे दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा. एक मुकाबले का रिजल्ट नहीं निकल सका.

भारत ने यहां पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ 2013 में खेला था.

इसमें उसने 7 विकेट से जीत हासिल की थी. जबकि अगले मैच का नतीजा नहीं निकल सका.

जानिए रांची में कब-कब हुआ मैच

टीम इंडिया ने रांची में तीसरा वनडे श्रीलंका के खिलाफ 2014 में था. इसमें उसे 3 विकेट से जीत मिली.

जबकि आखिरी दो मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा.

न्यूजीलैंड ने अक्टूबर 2016 में खेले गए मुकाबले में भारत को 19 रनों से हराया था.

वहीं ऑस्ट्रेलिया ने मार्च 2019 में इसी मैदान पर उसे 32 रनों से हराया था.

अब टीम इंडिया का दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला होगा.

सीरीज में दक्षिण अफ्रीका 1-0 से आगे

गौरतलब है कि भारत ने दक्षिण अफ्रीका को टी20 सीरीज में 2-1 से हराया था.

इसके बाद टीम इंडिया को वनडे सीरीज के पहले मैच में 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

अब दूसरा मुकाबला रविवार को रांची में खेला जाएगा. इसके बाद सीरीज का आखिरी मैच दिल्ली में 11 अक्टूबर को खेला जाएगा.

रांची: मैच को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

वन डे मैच को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये है. स्टेडियम के अंदर और बाहर 1500 से अधिक सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. कई आईपीएस अधिकारियों के अलावा डीएसपी और इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस पदाधिकरियों को जिम्मेवारी सौंपी गई है.

Jharkhand 108 Ambulance Strike: झारखंड में एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल टली,...

 झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की 21 अक्टूबर से प्रस्तावित हड़ताल टल गई है। मांगें पूरी नहीं होने पर 26 अक्टूबर से आंदोलन शुरू...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सुहाना रहेगा मौसम, सुबह धुंध और...

झारखंड में 21 अक्टूबर को मौसम शुष्क और सुहाना रहने का अनुमान है। रांची में तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि छठ...

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...