Advertisment

भाजपा जबाव दे कि धर्मनिरपेक्ष देश के हर थाने में एक मंदिर क्यों है- सुप्रियो भट्टाचार्य

रांचीः झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा की कोशिश झारखंड को साम्प्रयिकता की आग में झोककर उतर प्रदेश की चुनाव जीतने की है। इसलिए झारखंड में संप्रदायिकता की आग फैलाई जा रही है। विधान सभा को धार्मिक कर्मकांड का स्थान बना दिया गया। संप्रदायिक नारे लगाए गए। जिस पार्टी का धर्म से कोई रिश्ता नहीं है, वह धर्म की बात कर रही है। पिछले चुनाव के पहले यूपी के मुजफ्फरपुर यही प्रयोग किया गया था।

हवन-कीर्तन करें भाजपा विधायक, उनके लिए विधानसभा का कोई मतलब नहीं

लेकिन भाजपा का यह खेल झारखंड में नहीं चलेगी, अच्छा होगा कि आगामी सत्र में भाजपा के विधायक अपने-अपने क्षेत्र में हवन कुंड करें और भजन-कीर्तन करे, क्योंकि उनके लिए विधानसभा का कोई मतलब नहीं है। भाजपा के लोग जबाव दें कि धर्मनिरपेक्ष देश के हर थाने में एक मंदिर क्यों है।

रिपोर्टः शहनवाज

Misir Besra arrested: 1 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार,...

Misir Besra arrested: झारखंड पुलिस को नक्सल-विरोधी अभियानों में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने धनबाद ज़िले से शीर्ष माओवादी नेता मिसिर बेसरा को...

Voter List SIR 2026: आज जमा करें Enumeration Form, नहीं तो...

झारखंड में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई है। फॉर्म जमा नहीं करने वालों...

RTE Admission 2026: रांची में निजी स्कूलों की 50 फीसदी से...

रांची में आरटीई के तहत निजी स्कूलों की 1147 आरक्षित सीटों में से 592 अब भी खाली हैं। दूसरे चरण के लिए आवेदन 2...