24 में मोदी सरकार को मूली की तरह उखाड़ फेकेंगे- लालू

निधन पर मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : आरजेडी के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन लालू प्रसाद यादव ने उपस्थित

वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उत्तर प्रदेश के

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताकर श्रद्धांजलि दी.

उन्होंने कहा कि आज नेताजी का निधन हो गया, देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है.

जिसकी भरपाई करना मुश्किल है. लालू यादव ने कहा कि

सीएम नीतीश कुमार को हमने कहा कि बिहार में एक दिन का राजकीय शोक किया जाए.

लालू: आरएसएस के संविधान को किया जा रहा लागू

संबोधन के दौरान लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा.

उन्होंने कहा कि मोदी की सरकार को मूली की तरह देश से उखाड़ फेकेंगे.

आज देश में इमरजेंसी जैसी हालात है. भाजपा के राज में हमको गलतफहमी नहीं होनी चाहिए.

देश के लोकतंत्र और संविधान को ध्वस्त किया जा रहा है. आरएसएस के संविधान को लागू किया जा रहा है.

लालू यादव ने मंडल वर्सेस कमंडल का किया जिक्र

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों को एकजुट होने का

आह्वान करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी विपक्षी दल एक साथ आएं,

जो दल साथ नहीं आएंगे, उन्हें देश की जनता माफ नहीं करेगी.

लालू यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग मंडल वर्सेस कमंडल की लड़ाई में

कमंडल लेकर निकले थे. बाद में लोग झुक गए और रिजर्वेशन को मानना पड़ा. यह लोग शुरू में यह बोलते थे कि जात पात फैला रहे हैं. इसकी परवाह हम लोगों ने नहीं किया. आज देश भर में हमलोगों को एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ना है. इसीलिए दिल्ली में हमने महाधिवेशन बुलाया. फिर हम लोग अलग-अलग राज्यों में भी मनाएंगे. वहीं आरजेडी के राष्ट्रीय अधिवेशन में लालू यादव को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रमाण पत्र सौंपा गया.

लालू: वो चाय बेचकर पीएम बन गए, आज चाय बेचने को मजबूर हैं युवा डिग्रीधारी

इससे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा.

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री 75 साल में चाय के दुकान से पीएम बन गये, लेकिन उनके आठ साल के सरकार में एमबीए किया हुआ नौजवान चाय के दुकान चलाने पहुंच गया. ऐसे में जनता को फैसला करना है कि देश को एकजुट रखना है या तोड़ना है. देश में बेरोजगारी बढ़ गई है.

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...