
10वीं पास-ITI वाले जल्द करें आवेदन
IRCTC Recruitment 2022: आईआरसीटीसी अप्रेंटिस भर्ती 2022
( IRCTC Apprentice Recruitment 2022 ) अभियान के अंतर्गत कंप्यूटर ऑपरेटर
और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के कुल 80 खाली पद भरे जाएंगे. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार
आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctc.com पर जाकर 25 अक्टूबर तक
ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. आवेदकों की भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा और viva नहीं ली जाएगी.
IRCTC Recruitment 2022
10वीं पास और आईटीआई कर चुके उम्मीदवारों के लिए रेलवे में भर्ती (Railway Recruitment) होने का मौका है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC),
नॉर्थ जोन ने अप्रेंटिस भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया है.
आईआरसीटीसी अप्रेंटिस भर्ती 2022 ( IRCTC Apprentice Recruitment 2022 )
अभियान के माध्यम से कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के कुल 80 खाली पद भरे जाएंगे.
योग्य उम्मीदवारों की भर्ती अप्रेंटिसशिप एक्ट – 1961 ( Apprentice Act 1961 ) के तहत
एक साल के लिए अप्रेंटिस ट्रेनी (ITI होल्डर्स) के रूप में होगी. पात्र उम्मीदवारों की दिल्ली में पोस्टिंग मिलेगी.
ऑनलाइन आवेदन 07 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं.
योग्य उम्मीदवार 25 अक्टूबर या उससे पहले ऑनलाइन मोड में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं…
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन ( Educational Qualification )
इन पदों पर आवेदन के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (कक्षा 10वीं) परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशक अंक होने चाहिए.
इसके अलावा NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से कोपा
(COPA) ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी आवश्यक है…
आईआरसीटीसी भर्ती 2022: IRCTC Recruitment 2022
आयु सीमा – अपरेंटिस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र कम से कम
15 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष तक ही होनी चाहिए.
हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा छूट दी मिलेगी..
वहीँ एससी / एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल, भूतपूर्व सैनिक को 10 साल
और दिव्यांग उम्मीदवारों को अपर एज लिमिट में 10 साल तक की छूट मिलेगी…
बिना परीक्षा ऐसे होगी रेलवे में भर्ती
नहीं होगी कोई परीक्षा या वाइवा
आपको यह भी बताते चलें कि इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा या वाइवा नहीं ली जाएगी….
उम्मीदवारों का चयन मैट्रिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के पास प्रतिशत के आधार पर
तैयार की जाने वाली मेरिट लिस्ट के आधार पर की जाएगी…
ग्रेडिंग सिस्टम मार्किंग के मामले में,
सबसे ज्यादा और सबसे कम मार्क्स का औसत लिया जाएगा.
अगर किन्हीं दो उम्मीदवारों के मार्क्स बराबर हुए तो
उन्हें आयु सीमा के आधार पर वरियता दी जाएगी…
अगर मार्क्स और आयु सीमा बराबर हुई तो
पहले 10वीं की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार को वरियता मिलेगी आपको यह भी बता दें कि
आवेदकों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शेड्यूल (Document Verification Schedule) की जानकारी
उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी के माध्यम से दी जाएगी.
आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे दस्तावेज / प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए संबंधित कार्यालय
को रिपोर्ट करने के लिए तैयार रहें.
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन को ध्यान से पढेंगे..

















