डेंगू हो सकता है मौत का कारण, बचने के लिए करें ये उपाए

डेंगू हो सकता है मौत  – मॉनसून के आते ही डेंगू का खतरा मंडराने लगता है। दिल्ली, यूपी और एमपी समेत देश के कई राज्यों में डेंगूं का प्रकोप देखने को मिल रहा है। और इसका सबसे ज्यादा प्रभाव जुलाई से लेकर अक्टूबर तक होता है। शुरुआत में सामान्य-सा लगनेवाला डेंगू का बुखार देरी या गलत इलाज से जानलेवा भी साबित हो सकता है।

डेंगू मादा एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से होता है. ऐसे मच्छरों की पहचान है कि, इनके शरीर में चीते जैसी धारियां होती हैं। डेंगू के सामान्य लक्षणों में से शरीर में तेज दर्द, तेज बुखार, थकान, उल्टी, मसूड़े या नाक से खून आना और त्वचा पर चकत्ते का उभरना आदि शामिल हैं।

डेंगू कैसे होता है: मादा एडीज इजिप्टी या मादा एनोफेलेज मच्छर के काटने से ही डेंगू होता है। इन मच्छरों की यह पहचान है कि इनके शरीर पर धारियां होती है। ये मच्छर आमतौर पर सुबह के समय कुछ ज्यादा एक्टिव होते हैं। बरसात के दिनों में इनका ज्यादा प्रकोप बहुत देखने को मिलता है। डेंगू मच्छर ज्यादातर पैरों में काटते हैं। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते डेंगू से बचाव के उपाए कर लिया जाए।

डेंगू के लक्षण

  • तेज बुखार
  • सिर में तेज दर्द.
  • आंखों में दर्द
  • चक्‍कर आना.
  • मांसपेशियों और जोडों में दर्द.
  • उल्‍टी आना.
डेंगू हो सकता है मौत  – डेंगू से कैसे बचे
  • डेंगू से बचाव के उपायों में सबसे अहम है कि आसपास पानी बिल्कुल भी जमा न होने दें।
  • शरीर में तेज दर्द, तेज बुखार, थकान, उल्टी, मसूड़े या नाक से खून आने जैसे कोई भी लक्षण दिखे तो डॉक्टर से संपर्क करें।
  • खूब पानी पिएं- डेंगू की हालत में शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए, ऐसे में अगर डेंगू के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो शरीर में पानी की मात्रा कम न होने दें. भरपूर पानी पिएं।
  • पूरे शरीर को ढंककर रखें- डेंगू के मच्छर अक्सर सुबह शाम को काटते हैं. ऐसे में अपने शरीर को पूरी तरह ढंक कर रखें. पूरे बांह की शर्ट पहने और फुल पैंट का उपयोग करें।
  • रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग जरूर करें।
  • शरीर में लाल चकत्ते दिखाई पड़े तो देर न करें, तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
  • घरों के अंदर मच्छरों को प्रवेश करने से रोकें. खिड़कियां और दरवाजे पर जाली लगवाएं.
  • भोजपुर में वायरल फीवर के बीच डेंगू ने भी दी दस्तक
Saffrn

Trending News

स्वास्थ्य केंद्र के स्थान को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, संवेदक पर...

Dhanbad:  धनबाद के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत बड़पिछरी पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण विवादों के घेरे में है। ग्रामीणों ने संवेदक पर स्थान...

CCL रेलीगढ़ा कोलयरी से 29 टन कोयला लेकर चला हाईवा, रास्ते...

Jharkhand: CCL अरगड्डा क्षेत्र के रेलीगड़ा कोलयरी में कोयला हेराफेरी करने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है, इसे लेकर कोलियरी रेली गढ़ा...

मुख्यमंत्री ने की सूचना एवं जन-संपर्क, सिविल विमानन व नगर विकास...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, सिविल विमानन विभाग और नगर विकास एवं आवास...

बंगाल पहुंचे CM Hemant, कहा- हम भी ममता दीदी की इस...

Bengal: बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने में अब बहुत ज्यादा समय नहीं बचे हैं।ऐसे में चुनाव प्रचार जोरों पर हैं और...

मुख्यमंत्री ने की कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय भवन में वाचनालय विकसित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय पटना के परिसर में स्थापित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img