बिल्डर गब्बू सिंह के कई ठिकानों पर आयकर का छापा

पटना: इनकम टैक्स ने चर्चित बिल्डर गब्बू सिंह के घर पर छापा मारा

पटना : बिहार और झारखंड के बड़े बिल्डर गब्बू सिंह के कई ठिकानों पर आयकर का छापा पड़ा है.

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जानकारी के मुताबिक गब्बू सिंह के 31 ठिकानों पर

आयकर की टीम रेड कर रही है जिनमें होटल भी शामिल हैं.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिल्डर गब्बू सिंह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के करीबी हैं.

हालांकि गब्बू सिंह राजनीति में सक्रिय नहीं हैं.

gabbu singh 22Scope News

बिल्डर गब्बू सिंह: इन ठिकानों पर आयकर का छापा

बता दें कि बिहार में लगातार सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स की ओर से भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में पटना में एक बार फिर इनकम टैक्स ने बिहार के चर्चित बिल्डर और कारोबारी गब्बू सिंह के कई ठिकानों पर छापा मारा है. शुक्रवार की सुबह ही टीम यह कार्रवाई करने के लिए पहुंची. जानकारी के मुताबिक पटेल नगर, राजीव नगर, एग्जीविशन रोड में स्थित ठिकानों पर आईटी की टीम ने रेड मारी है.

gabbu singh1 22Scope News

झारखंड आयकर विभाग की टीम भी पहुंची

बिल्डर और कारोबारी गब्बू सिंह का घर पटना के शिवपुरी इलाके में है. कहा जा रहा है कि देर शाम तक इनकम टैक्स की यह छापेमारी हो सकती है. छापेमारी करने के लिए इनकम टैक्स की टीम सुबह में ही पहुंची है. फिलहाल छापेमारी जारी है. यह भी जानकारी सामने आ रही है कि झारखंड आयकर विभाग की टीम भी पटना पहुंची है. इस छापेमारी में झारखंड आयकर विभाग की टीम भी जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि आईटी की टीम ने ठेकेदार के शिवपुरी और बिक्रम में भी छापेमारी कर रही है.

gabbu singh12 22Scope News

गब्बू सिंह पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप

पटना और रांची में उनके कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं. बिल्डर का राजनीतिक कनेक्शन भी है. उन पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप है. गब्बू सिंह की पटना में गोविंद कंस्ट्रक्शन कंपनी है. पटना के अलावे गाज़ियाबाद, नोएडा, दिल्ली में भी रेड चल रही है. जदयू के नेता गब्बू सिंह की इस कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी है. वे कंपनी के एक निदेशक हैं.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Saffrn

Trending News

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, Video वायरल

बेगूसराय : जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा...

6 साल के मासूम की रहस्यमयी मौत, स्कूल के शौचालय के...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी गांव...

जहरीली शराबकांड : एक्शन में मोतिहारी पुलिस, UP से बड़े शराब...

मोतिहारी : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार हुआ फरार तस्कर पूर्वी चंपारण में शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा था। आरोपी जहरीली शराबकांड के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img