Pakur: पिंक ऑटो चलाकर महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

पाकुड़ : आत्मनिर्भर महिलाएं- झारखंड के आदिवासी बहुल पाकुड़ जैसे पिछड़े इलाके की

महिलाएं भी अब पुरुषों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चल रही हैं.

पुरुष प्रधान समाज की इन महिलाओं ने ये सिद्ध कर दिया की

महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं.

कभी घर के कामों में उलझी रहने वाली ये महिलाएं अब पिंक ऑटो चलाकर आत्मनिर्भर बनने की राह पर हैं.

आत्मनिर्भर महिलाएं: स्वयं सहायता समूह का खास योगदान

सुबह से शाम तक ऑटो के सहारे अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने की

इनकी परिकल्पना को साकार करने में महिला स्वयं सहायता समूह का खास योगदान रहा है.

महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से इन जरूरतमंद महिलाओं को पहले तो

ऑटो चलाने की ट्रेनिंग दी गयी फिर उन्हें पिंक ऑटो उपलब्ध करवाया गया.

अब ये महिलाएं पूरी तरह से बेखौफ होकर ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रही हैं.

pink auto 22Scope News

आत्मनिर्भर महिलाएं: रोजाना पांच से छह सौ रुपये की आमदनी

इन महिलाओं की माने तो पहले ये अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए दिहाड़ी मजदूरी का काम करती थी, वो काम भी रोजाना नहीं मिल पाता था. अब महिलाएं अपने पति की तरह रोजाना पांच सौ से छह सौ रुपये तक की आमदनी कर लेती हैं.

महिलाओं के इस काम-काज से उनके परिवार की रौनक तो बदली ही है, अब पहले जैसे उन्हें सेठ-साहूकारों के भरोसे कर्ज के लिए भी नहीं रहना पड़ता है. आदिवासी बहुल इस इलाके की महिलाएं ना केवल खुद आत्मनिर्भर बन रही हैं बल्कि वैसे महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का काम कर रही हैं, जो आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं.

रिपोर्ट: संजय सिंह

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...