जामताड़ा : गांवों में महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का स्वयं सहायता समूह अहम भूमिका निभा रहा है। इससे महिलाओं का जीवन स्तर पहले से बेहतर बन रहा है। आत्मनिर्भर महिलाएं घर संचालन में सहयोग प्रदान कर रही हैं। आत्मनिर्भर बनने से महिलाओं के जीवन में खुशियां आ रही हैं। झारखंड आजीविका मिशन सदर प्रखंड बुद्धूडीह की एडब्ल्यू लक्ष्मी मुखर्जी महिलाओं को आजीविका मिशन में जोड़ते हुए आमदनी का रास्ता खोल रही है। लक्ष्मी ने बताया कि झारखंड आजीविका मिशन से डेढ़ रुपया ब्याज में लोन दिला कर ग्रुप की महिलाओं को खेती एवं अन्य कार्य के माध्यम से उनकी आमदनी बढ़ाने का एक प्रयास वो कर रही है और इस कार्य में उनको भी अच्छी सफलता मिल रही है। महिलाएं ग्रुप से जुड़ रही है और इस योजना का लाभ भी ले रही हैं।
रिपोर्ट : निशिकान्त मिस्त्री


















