राजद को झटका, विधायक अनिल सहनी की सदस्यता रद्द

पटना : लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी को दूसरा बड़ा झटका लगा है.

कुढ़नी से आरजेडी विधायक अनिल सहनी की सदस्यता रद्द हो गई है.

राज्यसभा सांसद रहने के दौरान एलटीसी घोटाला मामले में उनकी सदस्यता को रद्द किया गया है.

अनिल सहनी 2010 और 2018 में राज्यसभा सांसद बने थे. वर्तमान में आरजेडी कोटे से विधायक थे.

latter 22Scope News

अनिल सहनी के बारे में जानें?

उत्तर बिहार के कद्दावर निषाद समाज के नेता महेंद्र सहनी के बेटे अनिल सहनी हैं.

वो खुद भी राज्यसभा सांसद थे. उनकी मृत्यु के बाद इन्हें राज्यसभा सांसद बनाया गया था.

वर्तमान में अनिल सहनी ने आरजेडी का दामन थामा था. कुढ़नी विधानसभा सीट से

चुनाव लड़ा और बीजेपी से इस सीट को छीन लिया था.

जानिए क्या है मामला

अनिल साहनी पर आरोप है कि राज्यसभा सांसद रहते उन्होंने बिना कोई यात्रा किए

जाली ई-टिकट और फर्जी बोर्डिंग पास के जरिये 23 लाख 71 हजार रुपये की धोखाधड़ी की थी.

सीबीआई ने इस मामले में मनी लाउंड्रिंग एक्ट, धोखाधड़ी, सरकारी पद के दुरुपयोग की धाराओं के

तहत मामला दर्ज किया गया था. एलटीसी घोटाले के मामले में 31 अक्टूबर 2013 में

सीबीआई ने केस दर्ज किया था. जिस पर सुनवाई के बाद 29 अगस्त को कोर्ट ने अनिल सहनी समेत तीनों को एलटीसी घोटाले का दोषी करार दिया था और तीन साल कैद की सजा भी सुनाई थी.

विधायक अनिल सहनी: दो सीटों पर होने वाले हैं उपचुनाव

वहीं, बिहार के दो सीटों पर उपचुनाव होने वाला है. मोकामा और गोपालगंज सीट के लिए चुनाव होने वाला है.

इसको लेकर चुनाव आयोग ने तिथि भी घोषणा कर दी है. राजद और बीजेपी ने दोनों सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी कर दी है. अब एक और सीट कुढ़नी पर उपचुनाव होने के आसार है. ये सीट राजद के खाते में थी.

कुढ़नी उपचुनाव के लिए कल से नामांकन शुरु, राजद की शक्ति परीक्षा

Saffrn

Trending News

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, Video वायरल

बेगूसराय : जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा...

6 साल के मासूम की रहस्यमयी मौत, स्कूल के शौचालय के...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी गांव...

जहरीली शराबकांड : एक्शन में मोतिहारी पुलिस, UP से बड़े शराब...

मोतिहारी : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार हुआ फरार तस्कर पूर्वी चंपारण में शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा था। आरोपी जहरीली शराबकांड के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img