Rajya Sabha By-Elections: निर्विरोध चुने गए अनिल हेगड़े

नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद ने सीएम नीतीश से की मुलाकात

पटना : Rajya Sabha By-Elections: निर्विरोध चुने गए अनिल हेगड़े– किंग महेंद्र के निधन के बाद

राज्यसभा की खाली सीट पर उपचुनाव लड़ने वाले जेडीयू उम्मीदवार अनिल हेगड़े निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं.

अनिल हेगड़े ने बिहार विधानसभा में निर्वाचन प्रमाण पत्र लिया.

इस दौरान अनिल हेगड़े के साथ बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार भी मौजूद रहे.

सर्टिफिकेट लेने के बाद अनिल हेगड़े ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह

और पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आभार व्यक्त किया.

अनिल हेगड़े ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि जॉर्ज फर्नांडिस जैसे संघर्षशील नेता का साथ मिला

और नीतीश कुमार जैसे नेता का प्रेम मिला.

Anil Hegde cm nitish 22Scope News

सीएम नीतीश से की मुलाकात

निर्वाचन प्रमाण पत्र के साथ नव निर्वाचित राज्य सभा सांसद अनिल प्रसाद हेगड़े ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीएम आवास जाकर मुलाकात की. मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जार्ज फर्नांडीज के साथ काम करने वाले जमीनी पार्टी कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाया, इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का आभार प्रकट करता हूं. इस दौरान उन्होंने सारे विधायकों को भी बधाई दी, जिन्होंने अनिल हेगड़े को वोट करके राज्यसभा पहुंचाया है.

किंग महेंद्र के निधन से खाली हुई थी सीट

बता दें कि राज्यसभा सीट के लिए होने वाले उप चुनाव में जेडीयू ने अनिल हेगड़े को अपनी पार्टी से उम्मीदवार बनाया है. महेंद्र प्रसाद यानी किंग महेंद्र के निधन से सीट खाली हुई थी. जेडीयू के उम्मीदवार अनिल हेगड़े 38 साल तक पार्टी के लिए काम करते आ रहे हैं. अनिल हेगड़े को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी खुशी जाहिर की थी. तब सीएम जेडीयू प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होने बिहार विधानसभा सचिव के कार्यालय पहुंचे थे.

जार्ज फर्नांडिस के साथ कर चुके हैं काम

नामांकन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि राज्यसभा उपचुनाव के लिए हमलोगों के उम्मीदवार अनिल हेगड़े हैं. इनकी उम्मीदवारी से सभी लोग प्रसन्न हैं. स्व० जार्ज फर्नांडिस के साथ ये बचपन से काम करते रहे हैं. इन्होंने कभी किसी चीज के लिए इच्छा प्रकट नहीं की, सब दिन पार्टी के लिए काम करते रहे, कभी किसी चीज की मांग नहीं की.

रिपोर्ट: शक्ति

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...