तुर्की की कोयला खदान में विस्फोट, 25 की मौत

हादसे में 20 मजदूर घायल, 50 से ज्यादा फंसे लोगों को निकालने का काम जारी

अंकारा : तुर्की की एक कोयला खदान में विस्फोट की खबर सामने आई है.

विस्फोट में 25 लोगों की मौत की सूचना मिली है. हादसे में 20 से ज्यादा मजदूरों के घायल होने की सूचना हैं.

वहीं 50 से ज्यादा फंसे लोगों को निकालने का काम जारी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उत्तरी तुर्की में

एक कोयला खदान के अंदर विस्फोट में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है.

उन्होंने कहा कि बचाव दल खदान के अंदर फंसे दर्जनों अन्य लोगों को सतह पर लाने की कोशिश कर रहे हैं.

कहां हुआ विस्फोट?

विस्फोट शुक्रवार को काला सागर तटीय प्रांत बार्टिन के अमासरा शहर में सरकारी टीटीके

अमासरा मुसेसे मुदुर्लुगु खदान में हुआ. ऊर्जा मंत्री फातिह डोनमेज़ ने कहा कि

प्रारंभिक आकलन से संकेत मिलता है कि विस्फोट संभवतः फायरएम्प के कारण हुआ था.

तुर्की की कोयला खदान: विस्फोट के समय खदान में मौजूद थे 110 लोग

बचाव अभियान के समन्वय के लिए अमासरा गए आंतरिक मंत्री सुलेमान सोयलू ने कहा कि

विस्फोट के समय खदान में 110 लोग मौजूद थे.

मंत्री ने कहा कि विस्फोट के बाद ज्यादातर मजदूर बाहर निकलने में सफल रहे,

लेकिन 49 लोग अधिक जोखिम वाले क्षेत्र में फंस गए. सुलेमान सोयलू ने अभी भी

अंदर फंसे हुए लोगों की संख्या नहीं बताई है. हालांकि, उन्होंने कहा कि

49 में से कुछ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

राष्ट्रपति करेंगे दुर्घटनास्थल का दौरा

स्वास्थ्य मंत्री फहार्टिन कोका ने ट्विटर पर बताया कि विस्फोट में 22 लोगों की जान गई है.

उन्होंने यह नहीं बताया कि खदान से कितने लोगों को चोटें आई हैं, लेकिन कहा कि आठ की हालत गंभीर है. वहीं तुर्की की आपदा प्रबंधन एजेंसी एएफएडी ने कहा कि पड़ोसी प्रांतों सहित क्षेत्र में कई बचाव दल भेजे गए हैं. इसी के साथ तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दाेगन शनिवार को दुर्घटनास्थल पर पहुंचेंगे.

तुर्की की कोयला खदान: 2014 में विस्फोट 301 लोगों की मौत हुई थी

तुर्की के मानीसा प्रांत में मई 2014 में एक कोयला खदान में विस्फोट होने से 301 लोगों की मौत हो गई थी. इस हादसे में सैकड़ों लोग घायल हो गए थे. इलेक्ट्रिक फॉल्ट की वजह से धमाका हुआ था. विस्फोट के दौरान 580 लोग फंसे गए थे, लेकिन इनमें से कई लोग बाहर निकलने में सफल हो गए थे.

Saffrn

Trending News

बिहार में Prohibition Law पर सख्ती, मंत्री मदन साहनी ने दिए...

बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। मंत्री मदन साहनी ने अवैध शराब के 100% विनष्टीकरण और तस्करी...

संथाल गांव की कलाकार पहुंची राष्ट्रीय मंच पर, जानिए कौन हैं...

Bokaro News: बोकारो ज़िले के चंदनकियारी ब्लॉक के संथाल लगला गाँव की प्रतिभाशाली लोक कलाकार बबीता हेम्ब्रम को प्रतिष्ठित 'बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार' के...

Saraikela में जंगली हाथी का आतंक, स्कूल समेत कई घरों को...

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां ज़िले के चांडिल ब्लॉक में बिद्री, रांगाडीह और पुरानडीह गांवों में एक जंगली हाथी ने भारी तबाही मचाई, जिससे लोगों में...

बिहार में Heritage Conservation को मिलेगी नई दिशा, पुरातात्विक स्थलों के...

 बिहार में पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के लिए स्पेशल विंग का गठन होगा। कला एवं संस्कृति विभाग की योजनाओं की समीक्षा में सचिव ने...

Bihar News: बिहार में Green Energy को बढ़ावा, पश्चिम चंपारण में...

 बिहार के पश्चिम चंपारण स्थित कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में ₹120.74 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक CBG प्लांट स्थापित होगा। परियोजना से 370 रोजगार के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img