Tamil Nadu के पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 6 की मौत और कई घायल

डिजिटल डेस्क : Tamil Nadu के पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 6 की मौत और कई घायल। बड़ी खबर Tamil Nadu से है। बताया जा रहा है कि Tamil Nadu के  विरुधुनगर में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में 6 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। विरुधुनगर जिले के सत्तूर इलाके में स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। मरने वाले सभी 6 लोग  फैक्ट्री के ही  कर्मचारी थे।

शॉर्ट सर्किट के चलते हुआ पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट

Tamil Nadu के पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट मामले में तत्काल जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक  हादसे की असल वजह की अभी तक आधिकारिक तौर पर कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में चार कमरे थे, जो धमाके के बाद ध्वस्त हो गए। सूचना के बाद अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

तमिलनाडु के पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट का मंजर।
तमिलनाडु के पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट का मंजर।

Tamil Nadu के  विरुधुनगर में हैं कई पटाखा फैक्ट्रियां…

बताया जा रहा है कि तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में कई पटाखा फैक्ट्री हैं और यहां कई हादसे हो चुके हैं। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बीते साल हुए एक हादसे के बाद पटाखा फैक्ट्रियों में सेफ्टी रेगुलेशन की जांच करने का निर्देश दिया था। उसके बावजूद वहां हादसे नहीं रुक रहे हैं।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...