Arrah: चार दिन बाद अपहृत किशोर का झाड़ी से मिला शव

आरा : चार दिन बाद अपहृत किशोर का शव रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ी से बरामद किया गया है.

शव मिलने की खबर के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया.

जबकि शव बरामद होने की जानकारी से पुलिस महकमे में भी सनसनी फ़ैल गई है.

पूरा मामला जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अन्तर्गत हरीटोला गांव से जुड़ा हुआ है.

मृत किशोर हरीटोला गांव निवासी अशोक यादव का 12 वर्षीय पुत्र दया कुमार का बताया जा रहा है.

जो पिछले 13 अक्टूबर को अपनी बहन के साथ स्कूल गया हुआ था.

तभी बगल के गांव के नामजद लड़कों ने किसी बात को लेकर दया कुमार के साथ मारपीट की

और उसका अपहरण कर लिया. जहां मृतक के परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कर

बच्चे की सकुशल बरामदगी और आरोपियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगायी थी.

ara 22Scope News

एएसपी ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ की जांच

वहीं गायब किशोर का शव मिलने की घटना के बाद एएसपी हिमांशु कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल महतवनीया हाल्ट के समीप पहुंचे, और झाड़ी में फेंके किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया. हालांकि पुलिस डॉग स्क्वायड टीम की मदद से वारदात की साक्ष्य जुटाने और इस हत्या की कड़ी का सुराग तलाशने का प्रयास कर रही है. जबकि चार दिनों से अपहरण किए गए किशोर का शव मिलने के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश भी देखा जा रहा है.

ara1 22Scope News

अपहृत किशोर: आक्रोशितों ने की ओपी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग

घटनास्थल पर सैकड़ो की संख्या में मौजूद ग्रामीण व परिजन इस कांड में द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए गजराजगंज ओपी प्रभारी चंदन कुमार को अविलंब सस्पेंड करने और अपहरण के साथ हत्या की घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. मृत किशोर की बड़ी मां और परिवार के अन्य सदस्यों की माने तो गजराजगंज ओपी प्रभारी चंदन कुमार की लापरवाही के वजह से उसके घर का चिराग बुझ गया है.

परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

उन्होंने कहा कि मेरा 12 वर्षीय बेटा दया कुमार अपनी बहन के साथ चार दिन पहले स्कूल गया था. इस दौरान बामपाली गांव के शिवजी यादव के परिवार के लड़कों के द्वारा मेरे बेटे के साथ मारपीट कर उसका अपहरण कर लिया गया था. जिसके बाद हम लोगों के द्वारा थाना में नामजदों के खिलाफ अपरहण का केस दर्ज करा दिया गया. इसके बावजूद पुलिस ने बच्चे की खोजबीन नहीं की.

अपहृत किशोर: घटना में शामिल अपराधियों की जल्द होगी गिरफ्तारी- एएसपी

जबकि मौके पर पहुंच घटना की छानबीन कर रहे एएसपी हुमांशु ने बताया कि 13 अक्टूबर को मिसिंग केस दर्ज कराया गया था, जिसके बाद से पुलिस काफी खोजबीन कर रही थी. डॉग स्क्वायड और अन्य टूल की मदद ली जा रही थी लेकिन किशोर को बरामद नहीं किया गया. आज ग्रामीणों के जानकारी पर शव बरामद किया गया है. पुलिस हत्या के कारण को पता लगाने का प्रयास कर रही है. साथ ही संदेह के आधार पर की जगह छापेमारी भी की जा रही है. घटना में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

रिपोर्ट: नेहा गुप्ता

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...

Gumla News: प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने...

 गुमला में एक युवती से प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। परिजनों ने लोहरदगा के युवक के...