आरा : भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने का मामला सामने आया है। जहां गुरुवार की देर शाम गांव के ही चार दोस्तों ने मिलकर किशोर के साथ पहले मारपीट की। इसके बाद हथियार भीड़ाकर उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया और उसका वीडियो भी बना डाला। घटना को लेकर पूरे गांव में सनसनी मच गई है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित किशोर चरपोखरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी है। वहीं उक्त आरोपी भी उसी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। इसके बाद पीड़ित किशोर द्वारा उनके खिलाफ स्थानीय थाना में नामजक प्राथमिक की भी दर्ज कराई गई है। इसके पश्चात पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं पुलिस द्वारा पीड़ित किशोर को मेडिकल जांच के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।
यह भी पढ़े : दो दिन पूर्व हुई मारपीट में जख्मी युवक की मौत
यह भी देखें :
नेहा गुप्ता की रिपोर्ट



















