गिरफ्तार सुनील तिवारी की बिगड़ी तबीयत, सैफई के अस्पताल में चल रहा इलाज

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार गिरफ्तार सुनील तिवारी की तबीयत बिगड़ गई। उसके बाद उन्हें उत्तरप्रदेश के आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। रांची की पुलिस ने सुनिल तिवारी को इटावा से गिरफ्तार किया था।

कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्‍हें रांची लाया जाएगा। 16 अगस्त को सुनील तिवारी के खिलाफ अरगोड़ा थाने में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और एसटी-एससी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी। सुनील तिवारी पर बाल श्रम से जुड़े मामले में भी केस दर्ज कराया गया था। इस मामले को लेकर अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की गई थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

सुनील तिवारी को गिरफ्तार करने के लिए 3 सदस्यीय टीम का गठन किया गया था। झारखंड पुलिस की स्पेशल टीम अलग-अलग जगहों पर तलाश कर रही थी।

Ranchi News: शादी से इनकार और दहेज की मांग का आरोप,...

रांची में शादी से इनकार और दहेज की कथित मांग से परेशान युवती ने आत्महत्या कर ली। पिता ने गाजियाबाद निवासी मंगेतर और उसके...

Jharkhand SIR: वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने से वंचित लोगों के...

झारखंड में SIR के तहत 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष डिजिटाइजेशन कैंप लगेंगे। 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क...

UPSC PT पास अभ्यर्थियों के लिए Jharkhand सरकार की डेढ़ लाख...

 झारखंड में UPSC PT पास SC और ST अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा व इंटरव्यू की तैयारी के लिए डेढ़ लाख रुपये की सहायता मिलती...