रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड पुलिस की स्पेशल टीम ने यौन शोषण के आरोप में सुनील तिवारी को दिल्ली-आगरा रोड से गिरफ्तार किया है। हालांकि गिरफ्तारी के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद सुनील तिवारी को सैफई में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें रांची लाया जाएगा। 16 अगस्त को सुनील तिवारी के खिलाफ अरगोड़ा थाने में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और एसटी-एससी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी। सुनील तिवारी पर बाल श्रम से जुड़े मामले में भी केस दर्ज कराया गया था। इस मामले को लेकर अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की गई थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।
सुनील तिवारी को गिरफ्तार करने के लिए 3 सदस्यीय टीम का गठन किया गया था। झारखंड पुलिस की स्पेशल टीम अलग-अलग जगहों पर तलाश कर रही थी।


















