राँची : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी को झारखंड पुलिस फ्लाइट से लेकर राँची पहुंची. यौन शोषण के आरोपी सुनील तिवारी को उत्तर प्रदेश के इटावा से गिरफ्तार कर राँची लाया गया है. डीएसपी रजत माणिक बाखला के नेतृत्व में झारखंड पुलिस ने सुनील तिवारी को गिरफ्तार किया है. रांची एयरपोर्ट सर सीधे सुनील तिवारी को सदर अस्पताल में कोरोना की जांच के लिए ले जाया गया. जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा.
आपको बता दें कि सुनील तिवारी पर यौन शोषण, छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट के उल्लंघन के तहत मामला दर्ज है. 16 अगस्त 2021 को आदिवासी युवती की ओर से सुनील तिवारी के खिलाफ अरगोड़ा थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया था. प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद से झारखंड पुलिस सुनील तिवारी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी.
रिपोर्ट : मदन सिंह


















