पंचायत चुनाव बिहार में, बैठक नेपाल में

मधुबनीः सोमवार देर शाम को नेपाल के जनकपुर में दोनों देशों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। इस मीटिंग में पंचायत चुनाव के साथ-साथ भारत की ओर से दरभंगा प्रमंडल के कमिश्नर डॉ. मनीष कुमार के नेतृत्व में जिले के जिलाधिकारी अमित कुमार और पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश समेत तमाम आला अधिकारी शामिल हुए।

शांतिपूर्ण मतदान के लिए भारत-नेपाल के बीच हुई बैठक, लिए गए अहम निर्णय

पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए दोनों देशों के अधिकारियों के बीच सीमावर्ती इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर एक-दूसरे को सहयोग करने की रणनीति बनाई गई।

baithak 1 22Scope News

दोनों देशों के बॉर्डर इलाके में तत्काल प्रभाव से वाहनों की चेकिंग शुरू करने, मतदान के दिन सीमावर्ती क्षेत्रों में जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहनों को छोड़कर बाकी सभी वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण रूप से रोक लगाने, दोनों देशों की ओर से सघन गश्ती अभियान चलाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने और मतदान के एक दिन पूर्व नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में ड्राई डे रखने का निर्णय लिया गया।

रिपोर्ट- ब्यूरो डेस्क

नेपाल बॉर्डर पर तस्कर और एसएसबी जवान के बीच हिंसक झड़प

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...