लोकसभा चुनाव को लेकर भारत-नेपाल के उच्चाधिकारियों ने की बैठक, अहम् मुद्दों पर हुई चर्चा

भारत-नेपाल के मध्य मैत्रिक संबंधों, सीमा क्षेत्र में सुरक्षा और चुनाव को लेकर एसएसबी के आईजी पंकज दराद ने भारत नेपाल के उच्चधिकारियों के साथ की बैठक

बुधवार को भारत-नेपाल के उच्चधिकारी के साथ महानिरीक्षक पंकज दराद सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल पटना (बिहार) द्वारा एक विशेष बैठक की गयी। बैठक में भारत नेपाल के मध्य मैत्रिक संबंधों में सुधार, आम लोगों सुविधाएं, भारत-नेपाल की सीमा क्षेत्र में कार्य करने वाली दोनों ओर की सरकारी एजेंसियों के मध्य आपसी सहयोग, लोकसभा चुनाव को लेकर विशेष दिशा निर्देशन हेतु चर्चा की गयी।

भारत-नेपाल के मध्य मैत्रिक संबंधों के विषय में कहा कि भारत नेपाल के प्राचीन काल से ही सम्बन्ध रहे हैं इसलिए सशस्त्र सीमा बल का भी मोटो है कि यह रोटी बेटी का रिश्ता बना रहे। इसलिए आप जनता की सुविधा और सुरक्षा को पहला दायित्व मानते हैं। इसी सन्दर्भ में सशस्त्र सीमा बल के सभी बल कर्मियों को समय समय पर दिशा निर्देश दिए जाते रहते हैं। इसके लिए मैत्री पुल पर एक हेल्प डेस्क स्थापित करने की जायेगी जो नेपाल से आने वाले लोगों और नेपाल जाने वाले लोगों को सहयोग करेंगे।

भारत-नेपाल की सीमा क्षेत्र में कार्य करने वाली दोनों ओर की सरकारी एजेंसियों के मध्य आपसी सहयोग के विषय में कहा कि सभी एजेसियों का मुख्य उद्देश्य देश और समाज का हित है। सशस्त्र सीमा बल, नेपाल आर्म्ड पुलिस बल, भारत नेपाल कस्टम, भारत नेपाल पुलिस व् अन्य सुरक्षा एजेंसियों को आपसी ताल मेल और सहयोग से कार्य में बढोत्तरी करनी होगी तभी अपराध,असमाजिक गतिविधि,भारत- नेपाल विरोधी गतिविधि पर नियंत्रण, मादक पदार्थ की तस्करी, मानव तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकूश लगाया जा सकेगा।

भारत में होने वाले चुनाव को निष्पक्ष सम्पन्न कराने के दृष्टिकोण से भारत नेपाल के अधिकारियों की बैठक की गई। आई जी पंकज दरार ने पत्रकार से बात करते हुए बताया कि बैठक में भारत में आगामी माह में होने वाले लोकसभा चुनाव में नेपाल सरकार द्वारा सहयोग करने पर सहमति बनी है।

बैठक में, सशस्त्र सीमा बल के उप-महानिरीक्षक एस सुब्रमणियम, कमांडेंट विकास कुमार, कमांडेंट एनएस मेहरा, द्वितीयक कमान अधिकारी सुन्दरम, उपकमांडेंट दीपक कृष्णा, उपकमांडेंट ए. प्रियदर्शन अरुण, एएचटीयू प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा, भारतीय महावाणिज्य दूतावास से कौंसुल शैलेन्द्र कुमार, सुरेश पट्टपू, नेपाल पुलिस एसपी कुमोध धुन्गेल, कस्टम रक्सौल से सहायक आयुक्त रामानन्द सिंह, आर्म्ड पुलिस फ़ोर्स के डीएसपी देबेन्द्र सिंह डीएसपी संगम श्रेष्ट ग्रीन सिटी और सामुदायिक नेपाल से प्रकाश खेतान, बीरगंज औद्योगिक और वाणिज्यिक से अनिल अग्रवाल, माधव राज पाल, आप्रवासन ब्यूरो इतियादी के अधिकारी भी उपस्तिथ रहे।

पश्चिम चंपारण से राजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/@22scopebihar

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...