Advertisment

नदी की तेज धार में बहा बच्चा

बोकारो: बालीडीह थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव में नदी के तेज धार में एक 12 वर्षीय बच्चा बह गया। पांच बच्चे गरगा नदी में नहा रहे थे, नहाने के दौरान नदी के तेज धार में एक 12 वर्षीय बच्चा बह गया है। सूत्रों के मुताबिक नदी में पांचो बच्चों ने एक साथ छलांग लगाई थी। जिसमें से चार बच्चे बाहर निकले और एक पानी की तेज धार में बहने लगा। देखते ही देखते पानी के मझधार में बच्चा फंस गया और नजर से ओझिल हो गया। मौके पर स्थानीय लोग और पुलिस भी मौजूद हैं, खबर लिखे जाने तक बच्चे की खोजबीन जारी है। बच्चे का अब तक कोई सुराग नहीं मिला हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक जो बच्चा डूबा उसकी पहचान एहसान के रूप में की गयी है, ये अपने मामा के घर आया था। परिजनों ने नदी के फाटक को बंद कर खोजबीन करने की मांग की है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...

Dhanbad Love Marriage Dispute: 6 साल का प्यार, मंदिर में शादी…...

Dhanbad Love Marriage Dispute: जिले की एक युवती ने अपने प्रेमी और उसके परिवार पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण, धोखाधड़ी और लाखों रुपये...

Wasseypur Dead Body Found: धनबाद में सनसनी! वासेपुर के नाले से...

Wasseypur Dead Body Found: बुधवार को शहर के वासेपुर इलाके में सनसनी फैल गई जब एक नाले से एक युवक का शव मिला। शव बुरी...