Commercial Advertisment

एमजीएम स्कूल के ग्यारहवीं के तीन छात्र दामोदर नदी के तेज धार में बहे

बोकारोःएमजीएम स्कूल के ग्यारहवीं के तीन छात्र दामोदर नदी के तेज धार में बह गये। ग्रामीण  विपिन कुमार ने बताया कि 9 बच्चे दामोदर नदी में नहाने के लिए गये थे। 5 बच्चे नदी के ऊपर खड़े थे और 4 छात्र नहाने के लिए नदी में उतरे थें। नहाने के दौरान शुभम नाम का छात्र गड्ढे में डूबने लगा। इसे देखकर गोलू नामक छात्र बचाने गया, लेकिन वह भी पानी की तेज धार में बहने लगा। उसे डुबता देखकर हर्ष नामक छात्र बचाने के लिए पानी में उतरा, लेकिन वह भी पानी की तेज बहाव में बहने लगा। हर्ष को बचाने के लिए विपिन नदी में उतरे और उसे किनारे ले भी लायें, लेकिन आखिकार पानी की तेज धार हर्ष को बहा ले गयी। विपिन में इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर हरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस विपिन को पूछताछ के लिए थाने ले गई है। बच्चों की खोज करने के लिए गोताखोर बुलाने की तैयारी की जा रही। मौके पर स्थानीय लोगों और परिजनों की भीड़ लगी हुई है। 

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, सिपाही गिरफ्तार; 5...

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित सरायकेला-खरसावां: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना...

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy: भाजपा में शामिल होने की खबरों पर...

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद निर्दलीय एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी के भाजपा में शामिल होने को लेकर शुरू हुआ...

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...