तमस दूर होगी मिट्टी की बाती से,बचिये इस चाईनिज दीये से

Patna- पानी से जलने वाले चाईनिज दीये से राजधानी पटना का बाजार पट चुका है. तेल और घी को छोड़ पानी से जलने वाले चाईनिज दीयों ने कुम्हारों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. दीपावली त्यौहार में दूसरे के घरों को दीपों से उजाला करने वाले कुम्हार के घर में ही अंधेरा पसरा है. कोरोना की मार से बाहर निकल रहे बाजार में कुम्भकारों को इस दीपावली कमाई की उम्मीद थी. लेकिन इन चाइनिज दियों ने उनके जीवन में अंधियारा पसार दिया है.

चाईनिज दीये से पट्टा पड़ा है राजधानी पटना का बाजार

पटना सिटी के कुम्हारों में मायूसी छाई हुई है. दीपावली त्योहार को लेकर तीन माह पूर्व से ही कुम्हार का पूरा परिवार मिल कर मिट्टी के दीए और खिलौना बनाये थें. लेकिन सरसों और घी आसमान छुता दाम ने कुम्भकारों का दम निकाल दिया है. लोग बचत की आस में चाइनीज दीये की ओर जा रहे हैं. मिट्टी के खिलौने की जगह चाईनिज मिट्टी से बने चमकदार खिलौने की खरीदारी कर रहे है.

वोकल फोर लोकल का दिख नहीं रहा असर

कुम्भकार कहते है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वोकल फोर लोकल की बात की गयी थी, लेकिन बाजार में वैसा कुछ दिख नहीं रहा है, आखिर किसके आदेश से इन चाइनिज दीये बाजार में उतारे गये हैं, कौन दे रहा है इसकी इजाजत. कुम्हार परिवारों का कहना है कि महंगाई की मार ने बदहाल बना दिया है. विकल्प के अभाव में परम्परागत कारोबार करना पड़ रहा है.

वर्ष भर इंतजार के बाद कड़ी धूप में काम कर दीया बनाते है,

लेकिन मिट्टी के दीए और खिलौने की बिक्री हर वर्ष कम होती जा रही है.

मेहनत का मेहनताना नहीं मिल पा रहा है.

कुम्हार सरकार से संरक्षण देने की उमीद लगाए है, लेकिन उनकी पीड़ा है

कि इन चाईनिज दीये और खिलौनों को लाने की अनुमति कौन दे रहा है.

किसके आदेश से पूरा का पूरा बाजार चाईनिज खिलौनों और दीये से पट्टा पड़ा है.

पटना सिटी में चाईनिज सामानों का भरमार लगा हुआ है.

Manisha Srivastava National Award: लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह...

Manisha Srivastava National Award, पटना: बिहार की सुप्रसिद्ध लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव को संगीत नाटक अकादमी के प्रतिष्ठित ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खां राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2025’...

Bihar Women Employment Scheme: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से बदली चंपा...

Bihar Women Employment Scheme, मुंगेर: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दे रही...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और 'बिहार केसरी' के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती बुधवार, 21...