कश्मीर को अलग देश बताने पर नित्यानंद का CM पर तंज

आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे बिहार सरकार

मंत्री नित्यानंद राय ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय समस्तीपुर पहुंचे जहां उन्होंने अपने

संसदीय क्षेत्र में चलाई जा रही योजनाओं का जायजा लिया और बाद में

जिला अतिथिगृह में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

इस दौरान मीडियाकर्मियों से बात करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने

सातवीं कक्षा की परीक्षा के प्रश्न पत्र में कश्मीर को अलग देश मे शामिल किए जाने वाले

सवाल पर कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन करते हैं कि कश्मीर को भारत के नक्शे से अलग बताने वाले जो भी लोग हैं उन्हें फलने फूलने ना दें. कश्मीर को भारत के नक्शे से अलग करना देशद्रोह है. इस सरकार में इस तरह के लोग फल फूल रहे हैं ऐसे लोगों पर कार्यवाही की जानी चाहिए.

नित्यानंद राय: पिछड़ा और अति पिछड़ा को नीतीश और तेजस्वी ने किया अपमानित

आरक्षण के मुद्दे पर राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की पिछड़ा और अति पिछड़ा को अपमानित करने की यह साजिश है. उन्होंने कहा है कि जब उन्हें पता है कि महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के आरक्षण के मामले पर कोर्ट ने फैसला दिया है की अगर आरक्षण देना हो तो पहले आयोग का गठन करें. वैसा आयोग जो इसकी समीक्षा करें . इसके बाद इस तरह के चुनाव में आरक्षण दे. लेकिन इस सरकार ने बिना सोचे समझे चुनाव की घोषणा कर दी. जिस कारण एक बड़ी समस्या खड़ी कर दी.

नित्यानंद राय: नीतीश कुमार पीएफआई को दे रहे हैं संरक्षण

वही बिहार में पीएफआई पर एएनआई की लगातार हो रही कार्रवाई के सवाल पर कहा कि सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव चाहे जितना भी संरक्षण देने का प्रयास करें और पीएफआई की जो देश विरोधी गतिविधियों में जो उसका मंसूबा है वह कभी पूरा नही होगा. देश के अंदर जो भी एजेंसियां हैं वह इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों पर नजर भी रखती है और उन पर कार्रवाई भी करती है लेकिन नीतीश कुमार तुष्टिकरण की राजनीति में इस तरह की गतिविधियो को संरक्षण दे रही है.

रिपोर्ट: सुनील कुमार

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...