नित्यानंद राय हैं देश के तीसरे PM, भाजपा विधायक ने बढ़ा दिल्ली की गर्मी…

पटना: एक तरफ बिहार में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी काफी तेज है तो दूसरी तरफ अब केंद्र सरकार को लेकर भी हलचल तेज हो गई है।‌ दरअसल भाजपा के विधायक ने गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को देश का तीसरा प्रधानमंत्री बता दिया है।‌ ये भाजपा विधायक हैं हाजीपुर विधानसभा के विधायक अवधेश सिंह।‌ अवधेश गृह राज मंत्री नित्यानंद राय के करीबी माने जाते हैं।‌

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के जन्मदिन के अवसर पर अपने विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक ने कहा कि केंद्र की सरकार के संचालन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का भी बहुत बड़ा हाथ है।‌ उन्होंने कहा कि देश चलाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहयोग करने में अमित शाह का सबसे बड़ा योगदान है तो दूसरी तरफ नित्यानंद राय का भी अहम योगदान है।‌ अमित शाह नित्यानंद राय पर काफी भरोसा करते हैं और उन्हें विश्वास है कि नित्यानंद राय विभाग को अच्छे से चला सकते हैं।‌

अवधेश सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि जब हम दूसरे प्रदेश में जाते हैं तो वहां लोग हमें नित्यानंद राय के बारे इ बताते हैं।‌ दूसरे प्रदेश के लोग हमें बताते हैं कि नित्यानंद राय देश के तीसरे प्रधानमंत्री हैं।‌ बता दें कि भाजपा विधायक अवधेश सिंह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के बेहद करीबी माने जाते हैं और जब से नित्यानंद राय ने लोकसभा चुनाव लड़ना शुरू किया है तब से अवधेश सिंह भी हाजीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं।‌

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    2025 से 30, फिर से Nitish! किसका होगा गठजोड़, सियासी उबाल जोरों पर…

PM PM PM PM

PM

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...

Ranchi News: हटिया-बानो के बीच पहली Intra Zonal अनारक्षित स्पेशल ट्रेन...

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो के बीच पहली इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन रोजाना चलेगी और यात्रियों को सस्ता सफर मिलेगा।Ranchi...