हाथीदास मठ से अष्टधातु की बनी राधा-कृष्ण की मूर्ति चोरी

छपराः भगवान बाजार थाना क्षेत्र के डॉ0 पी0 एन सिंह कॉलेज के पास स्थित हाथी दास मठिया से सोमवार की रात्रि में अष्ट धातु से बनी राधा-कृष्ण की मूर्ति चोरी हो गई।

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों के सहयोग से एक पुजारी को रख कर मंदिर का जीर्णोद्धार किया जा रहा था, इसी सफाई के दौरान ग्रामीणों को एक अष्टधातु की बनी मंहगी मूर्ति मिली थी, उसी मूर्ति का पूजा अर्चना किया जा रहा था।

यह करीबन 100 वर्ष पुराना मंदिर है, पुजारी की मृत्यु के बाद इस मंदिर की देखरेख करने वाला कोई नहीं था। पुजारी की मृत्यु के बाद करीव 15 वर्षों से मंदिर में पूजापाठ बन्द था. देखरेख के अभाव में मंदिर खंडहर में तब्दील हो गया. मंदिर में स्थापित कुछ मूर्ति को मंदिर देखने आए लोग लेकर चले गये थे, तब से यह मंदिर बंद पड़ा हुआ था।

रिपोर्टः रणजीत प्राण

Rupi Soren: रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, Governor संतोष गंगवार समेत...

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार समेत कई नेताओं ने मोरहाबादी आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।Rupi Soren रांची:...

Giridih Road Show: नवरात्रि के दूसरे दिन मनोज तिवारी और सौंदर्य...

 गिरिडीह में 12 अक्टूबर को मनोज तिवारी और सौंदर्य शर्मा रोड शो में शामिल होंगी। युवाओं, रोजगार और औद्योगिक विकास के मुद्दे के बीच...

SIR Voter List: झारखंड में आदिवासी-मूलवासी संगठनों का विरोध, 10 अक्टूबर...

 झारखंड में SIR मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर आदिवासी-मूलवासी संगठनों ने विरोध जताया है। 10 अक्टूबर को रांची में विरोध मार्च और पुतला दहन...