भारत-पाक महामुकाबला: मैच से पहले कोहली ने दिया बड़ा बयान

मेलबर्न : भारत-पाक महामुकाबला- टी-20 वर्ल्ड कप में भारत आज से अपने

मिशन की शुरुआत कर रही है. पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में महामुकाबला होना है,

इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक इंटरव्यू दिया है

जिसकी काफी चर्चा है. विराट कोहली ने इस दौरान रोहित शर्मा के साथ रिश्तों

और उनकी कप्तानी में खेलने को लेकर बात की है.

भारत-पाक महामुकाबला: रोहित ही हैं टीम इंडिया के कप्तान

विराट कोहली ने अपने इंटरव्यू में कहा कि हम दोनों का खेल को समझने और

उसको खेलने का तरीका हमेशा से एक जैसा ही रहा है. बता दें कि दोनों ही खिलाड़ी एक दूसरे की

कप्तानी में खेल चुके हैं, रोहित शर्मा लंबे वक्त तक विराट कोहली की

कप्तानी में उप-कप्तान रहे. और अब रोहित ही टीम इंडिया के कप्तान हैं.

टीम का माहौल बेहतरीन

विराट कोहली ने कहा, ‘हमारी बातचीत हमेशा ऐसे ही होती है कि कैसे बड़े टूर्नामेंट

जीते जाएं, सारी प्लानिंग उसी हिसाब से करने की कोशिश की जा रही है. जब से मैं टीम में वापस आया हूं, टीम का माहौल बेहतरीन रहा है.’ विराट बोले कि अगर टीम का माहौल बढ़िया रहता है, तो आप खुद आगे बढ़कर अच्छा करना चाहते हैं. हमारी कोशिश हमेशा अपनी कमियों को दूर करने की रहती है.

बता दें कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर कई तरह की बातें की जाती हैं. दोनों क्रिकेट के मॉर्डन टाइम लेजेंड हैं. ऐसे में अलग-अलग चीजें छनकर सामने आती हैं, कभी टीम में अनबन, कप्तानी को लेकर विवाद तक की बात सामने आई, लेकिन दोनों ने हर बार इसे नकारा है. दोनों खुलकर एक-दूसरे की तारीफ करते नज़र आए हैं.

भारत-पाक महामुकाबला: फुल एनर्जी के साथ नज़र आ रहे हैं कोहली

अगर विराट कोहली की बात करें तो एशिया कप से पहले उन्होंने क्रिकेट से कुछ वक्त के लिए ब्रेक लिया था, लेकिन जब से वह वापस आए हैं तभी से धमाल मचाए हुए हैं. विराट कोहली ने अपने शतकों का सूखा खत्म कर लिया है, वह फिफ्टी जड़ रहे हैं और मैदान पर भी फुल एनर्जी के साथ नज़र आ रहे हैं. ऐसे में टीम इंडिया को विराट कोहली से टी-20 वर्ल्ड कप में काफी उम्मीदें हैं.

Madhupur Express:मधुपुर Express से पलामू को मिलेगी देवघर की सीधी रेल...

पलामू क्षेत्र के यात्रियों को देवघर की सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। मधुपुर एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी और कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।Madhupur...

 JSSC CGL Scam:JSSC CGL भर्ती फर्जीवाड़ा: अभय तिवारी की पत्नी और...

JSSC CGL भर्ती फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी अभय तिवारी की पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर...

Chakradharpur Railway Division:चक्रधरपुर रेल मंडल में Mega Block, 24 ट्रेनें रद्द,...

 चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनी राउरकेला रेलखंड पर 24 नवंबर से 15 जनवरी 2027 तक मेगा ब्लॉक रहेगा। 24 ट्रेनें रद्द और कई ट्रेनों...