सोमालिया में आतंकी हमला, दो कार बम विस्फोट में 100 की मौत

घटना में 300 से ज्यादा लोग घायल

मोगादिशू : सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में आतंकी हमला हुआ.

दो कार बम विस्फोट में कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई,

वहीं 300 से ज्यादा घायल होने की जानकारी मिल रही है. यह विस्फोट शिक्षा मंत्रालय के बाहर हुआ है.

आतंकी हमले के बाद सोमालिया के राष्ट्रपति हसन शेख ने एक बयान जारी कर

घटना की पुष्टि की और 300 लोगों के घायल होने की बात कही.

दरअसल, सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में शनिवार 29 अक्टूबर को

दो कार बम विस्फोट हुए जिनमें 30 लोगों के मरने की खबर आयी थी

वहीं अब मौत का आंकड़ा बढ़कर 100 तक पहुंच गया है.

वहीं, अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

राष्ट्रपति ने इस आतंकी संगठन को बताया जिम्मेदार

राष्ट्रपति हसन शेख महमूद ने आतंकी संगठन अल-शबाब को इसका जिम्मेदार ठहराते हुए हमले को कायराना बताया है. ये हमला ऐसे वक्त हुआ है जब देश के राष्ट्रपति तमाम वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए कड़े कदम उठाने को लेकर बैठक कर रहे हैं.

सोमालिया की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के अनुसार, पुलिस प्रवक्ता सादिक दोदिशे ने बताया कि 2 कार बम विस्फोट हुए. घटनास्थल से एसोसिएटेड प्रेस पत्रकार के कई शव मिले. आमीन एम्बुलेंस सेवा के निदेशक ने समाचार एजेंसी एपी को बताया कि उन्होंने कई घायलों या मारे गए लोगों को इकट्ठा किया है. अब्दुल कादिर अदन ने एक ट्वीट में कहा कि दूसरे विस्फोट में एक एम्बुलेंस खत्म हो गई.

पांच साल पहले इसी जगह पर हुआ था हमला

अस्पताल कर्मी ने मीडिया को बताया कि, इस घटना के बाद 30 लोगों के शव अस्पताल लाए गए थे इनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी. वहीं, अब ये आंकड़ा 100 तक जा पहुंचा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5 साल पहले इसी जगह बम विस्फोट हुआ था जिसमें 500 से ज्यादा लोगों की जान गई थी.

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...

JSSC CGL Paper Leak: JSSC CGL पेपर लीक जांच में नया...

JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी की जांच में नया खुलासा हुआ है। परीक्षा से एक दिन पहले दुग्धा के होटल में अभ्यर्थियों को पेपर रटाए...

GATE 2027 Registration: आज से शुरू, IIT Madras करेगा परीक्षा; जानें...

 GATE 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। IIT Madras परीक्षा आयोजित करेगा। जानें पात्रता, परीक्षा पैटर्न, नई जानकारी और...