अमेरिका में आतंकी हमला करने वाला वहीं का पूर्व सैनिक, ISIS से मिला संबंध

डिजिटल डेस्क : अमेरिका में आतंकी हमला करने वाला वहीं का पूर्व सैनिक, ISIS से मिला संबंध। नए साल की सुबह पौ फटने  से पहले ही अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस के बॉर्बन स्ट्रीट पर भीड़ पर हुए आतंकी हमले में शामिल रहे आरोपी की पहचान कर ली गई है। बताया जा रहा है कि हमलावर की पहचान की पहचान शम्सुद्दीन जब्बार के रूप में हुई है और वह अमेरिका में ही जन्मा है।

जब्बार अमेरिकी सेना में भी काम कर चुका है और जारी जांच में जब्बार के संबंध आतंकी संगठन ISIS से भी होने की बात सामने आई है। इसके बाद अमेरिकी पुलिस-प्रशासन खासे अलर्ट मोड में है।

मार गिराया गया आतंकी जब्बार, FBI ने दी आतंकी जानकारी…

अमेरिका में हुए आतंकी हमले के बारे में जारी अपडेट के मुताबिक, आतंकी हमले का आरोपी शम्सुद्दीन जब्बार एक सफेद फोर्ड एफ-150 इलेक्ट्रिक पिकअप में घटनास्थल पर आया और पैदल चलने वालों के एक ग्रुप में घुसा दिया। भीड़ को रौंदने के बाद वह बाहर निकला और पुलिस के साथ गोलीबारी में मारा गया।

संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने बताया कि – ‘शम्सुद्दीन जब्बार एक पिकअप ट्रक पर सवार होकर न्यू ऑर्लियंस के बॉर्बन स्ट्रीट पहुंचा। वहां उसने रास्ते में चल रही भीड़ पर ट्रक चढ़ा दिया। फिर गोलीबारी शुरू कर दी और पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। हमलावर जब्बार के ट्रक से एक काले कलर का झंडा भी मिला है, जिसको ISIS का झंडा माना जा रहा है।

…यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 3:15 बजे फ्रेंच क्वार्टर के मध्य में घटी। उस समय वहां नए साल का जश्न मना रहे लोगों की भीड़ थी। जब्बार ने जिस ट्रक को भीड़ में घुसाया, वह उसने कार शेयरिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली ट्यूरो एप के जरिए किराए पर लिया था। उसका ट्रक करीब एक महीने पहले टेक्सास से न्यू ऑर्लियंस पहुंचा था।

…पुलिस को घटनास्थल पर जांच के दौरान संदिग्ध आतंकी की गाड़ी से एक एआर-स्टाइल राइफल, पिस्तौल और कुछ बम मिले हैं। …जब्बार ने पूरे शरीर में बख्तर पहना था और उसके पास राइफल थी।  घटनास्थल पर आईडी मिला है, जो कि हमले के बावजूद फटा नहीं’। 

अमेरिका में हुई आतंकी घटना के आरोपी का मिला फुटेज।
अमेरिका में हुई आतंकी घटना के आरोपी का मिला फुटेज।

ISIS से लिंक वाले मारे गए अमेरिकी आतंकी हमलावर शम्सुद्दीन जब्बार का पूरा ब्योरा एकनजर में…

अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (FBI) के हवाले से न्यू ऑर्लियंस के बॉर्बन स्ट्रीट पर भीड़ पर हुए आतंकी हमले के आरोपी शम्सुद्दीन जब्बार का पूरा ब्योरा भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि – ‘…42 वर्षीय जब्बार अमेरिकी नागरिक था। उसने आतंकी संगठन ISIS का झंडा लगाए हुए अपने ट्रक को बॉर्बन स्ट्रीट स्थित भीड़ में घुसा दिया। इस घटना में दर्जनों घायल हुए। जब्बार वहीं नहीं रुका।

…उसने अपने ट्रक से बाहर निकलने के बाद लोगों पर गोलियां बरसाना भी शुरू कर दी और फिर पुलिस से हुई मुठभेड़ में वह मारा गया। …जब्बार टेक्सास में पला बढ़ा और अमेरिकी सेना में भी सेवा दे चुका है। …जब्बार ने अपनी पढ़ाई जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से की। उसे वहां से बैचलर डिग्री हासिल हुई थी।

…संदिग्ध आतंकी बहुराष्ट्रीय कंपनी (एमएनसी) डेलॉय के लिए भी काम कर चुका था। वह यहां बिजनेस डेवलपर और डाटा इंजीनियर के तौर पर काम कर रहा था। यहां उसकी तनख्वाह करीब 1,20,000 डॉलर (करीब एक करोड़ रुपये) सालाना थी। इससे पहले वह रियल एस्टेट कंपनी ब्लू मीडो प्रॉपर्टीज के लिए भी काम कर चुका था।

…इतना ही नहीं, शम्सुद्दीन जब्बार अमेरिकी सेना में करीब एक दशक की सेवा के दौरान एचआर स्पेशलिस्ट और आईटी स्पेशलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुका था। जब्बार ने 2020 में एक यूट्यूब वीडियो भी जारी किया था, जिसमें उसने बताया था कि वह टेक्सास के ब्यूमॉन्ट में जन्मा और वहीं पला-बढ़ा। वीडियो में उसने रियल एस्टेट क्षेत्र में अपनी पेशेवर जिंदगी के बारे में बताया था’।

अमेरिका में हुई आतंकी घटना में इस्तेमाल वाहन।
अमेरिका में हुई आतंकी घटना में इस्तेमाल वाहन।

नए साल में अमेरिका में आतंकी हमला करने वाले शम्सुद्दीन जब्बार के बारे ये जानकारियां भी आईं सामने…

नए साल में नए अंदाज में अमेरिका में आतंकी हमला करने और फिर पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने वाले शम्सुद्दीन जब्बार के बारे में मामले की जांच में जुटी संघीय जांच ब्यूरो (FBI) को कई अन्य जानकारियां भी हासिल हुई हैं। बताया जा रहा है कि जब्बार का दो बार विवाह हुआ। पहले रिश्ते का अंत 2012 में, जबकि दूसरी पत्नी से उसका तलाक 2022 में हो गया था।

संदिग्ध आतंकी अपने दूसरे तलाक के बाद से ही वित्तीय संकट से जूझ रहा था। उसने अपने ईमेल में माना था कि उस पर घर के कर्ज के 27 हजार डॉलर बकाया हैं और वह इसे चुकाने में असमर्थ है।

शम्सुद्दीन जब्बार की दूसरी पत्नी के पति ड्वेन मार्श ने बताया कि जब्बार पिछले साल ही इस्लाम को अपनाने की शुरुआत कर चुका था और वह इसको लेकर कुछ हद तक पागल हो रहा था। बताया जा रहा है कि जब्बार की दो बेटियां हैं, जिनमें एक वयस्क और एक किशोरी है। इस घटना के बाद उन दोनों की मौजूदा हालत काफी खराब है।

मारे गए जब्बार पदर्ज आपराधिक मामलों का भी खुलासा हुआ है। सामने आया है कि उस पर 2002 में उस पर दुराचार और चोरी के आरोपी था। इसके अलावा 2005 में उस पर अवैध लाइसेंस के साथ ड्राइविंग का भी आरोप था।

Mann Ki Baat 138th Episode: CM सम्राट चौधरी ने सुना पीएम...

Mann Ki Baat 138th Episode, पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का लाइव प्रसारण रविवार को हुआ। बिहार...

Bihar SIR: विपक्ष के आरोपों पर CM सम्राट चौधरी का पलटवार,...

Bihar SIR, पटना: बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) को लेकर चल रही राजनीतिक बहस के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Bank Strike 2026: 5 वर्किंग डे की मांग के समर्थन में...

Bank Strike 2026, रांची: देशभर में बैंक कर्मचारियों की पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच झारखंड प्रदेश...