BIG BREAKING: धनबाद जज हत्याकांड की होगी CBI जांच

303
Advertisment

धनबाद : जज हत्याकांड मामले में राज्य सरकार ने सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीबीआई जांच की अनुशंसा की है। जज उत्तम आनंद की संदेहास्पद स्थिति में मौत हुई थी। आपको बता दें कि बुधवार की सुबह धनबाद के रणधीर वर्मा चौक के पास जज उत्तम आनंद को एक ऑटो ने टक्कर मार दी थी जिसके बाद उनकी मौत हो गई। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई । जब CCTV फुटेज निकाला तो सभी हैरान रह गए । ऑटो ने जिस तरह से सड़क किनारे जॉगिंग कर रहे न्यायाधीश को जिस तरह से टक्कर मारी उससे सुनियोजित साजिश का शक गहरा गया । हाई कोर्ट ने भी इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है। हाई कोर्ट के कड़े रूख के बाद मामले की जांच के लिए एडीजी संजय आनंद लाटकर की अगुआई में एसआईटी का गठन किया गया । इस टीम में आइजी प्रिया दूबे, डीआइजी बोकारो, धनबाद एसएसपी संजीव कुमार भी शामिल हैं।

Advertisment
Advertisement